चारबाग रेलवे स्टेशन: जीआरपी पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

1884073 befunky collage 8
  • मौके एक अवैध असलहा, तीन मोबाइल फोन व नकदी बरामद
  • गिरफ्तार आरोपी कई घटनाओं को देने की बात कबूली

लखनऊ। हरदोई जिले से आकर चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक इंस्पेक्टर जीआरपी धर्मवीर सिंह और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरोह के एक सदस्य को शुक्रवार को मुठभेड़ में दबोच लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को इसके पास से एक अवैध असलहा, कारतूस व तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

जीआरपी रेलवे अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को इंस्पेक्टर जीआरपी धर्मवीर सिंह दल-बल के साथ रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।

बताया गया कि इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जीआरपी पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बेखौफ होकर पुलिस टीम फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जीआरपी पुलिस भी जवाबी कार्रवाई शुरू की तो गोली लगने से बदमाश लंगड़ा होकर वहीं गिर पड़ा। इंस्पेक्टर जीआरपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र स्थित इमलिया गांव निवासी 35 वर्षीय फिरोज के रूप में हुई।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो रेलवे स्टेशनों पर आते-जाते यात्रियों का बैग, मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर भाग निकलते हैं। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि चोरी किए गए मोबाइलों को सस्ते दामों में बेचकर अपनी महंगी शौक पूरा करता था।

पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से एक अवैध असलहा, तीन मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है। जीआरपी रेलवे अधीक्षक के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

Spread the love

Women Thief Gang Busted
Crime News Uttar Pradesh

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Women Thief Gang Busted : महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना पुलिस ने एक संगठित अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पाँच महिलाओं समेत ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों और आभूषण की दुकानों को […]

Spread the love
Read More
Police Arrested Thieves
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी का सामान और ₹20,420 नकद बरामद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Police Arrested Thieves : महराजगंज जिले की पुरन्दरपुर थाना पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, दो अवैध तमंचे, […]

Spread the love
Read More
Elderly Death Case
Crime News Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर में नाली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, भाई-भाभी पर हत्या का आरोप

नाली के विवाद में चली गई बुजुर्ग की जान Elderly Death Case : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक मामूली विवाद ने परिवार में ऐसा तूफान खड़ा कर दिया, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद […]

Spread the love
Read More