मुख्यमंत्री ने द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में वर्ष 2025 में उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा उ0प्र0 माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

bta kaii varashha sa ha raha ha mathhava chhatara samamana samaraha dcbd97b50e82bab9a26baf6820fd68e8
  • आर्थिक विपन्नता के बावजूद इन परीक्षाओं में अच्छा
    प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
  • मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं, मेहनत का परिणाम अवश्य मिलता : मुख्यमंत्री
  • संघर्ष, पुरुषार्थ व स्वयं के प्रयास से अर्जित चीजें व्यक्ति के जीवन को स्थायित्व,
    निष्पक्ष, संवेदनशील व निर्भीक बनाने के साथ सफलता के मार्ग की ओर प्रशस्त
    करतीं, इन बातों का समन्वय राष्ट्रीय शिक्षा पद्धति-2020 में दृष्टिगोचर
  • तरक्की का आधार तकनीक बन रही और शासन सेवा का माध्यम बन रहा
  • प्रदेश सरकार ने विगत 08 वर्षों में नकलविहीन परीक्षा कराने की
    जिस रणनीति को आगे बढ़ाया, आज उसके परिणाम सबके सामने
  • विद्यार्थियों को टैबलेट/स्मार्ट फोन पर बहुत ज्यादा समय नहीं खर्च करना
    चाहिए, अध्ययन कार्य में तकनीक को सिर्फ सहायक के रूप में अपनाना चाहिए
    अमर उजाला फाउण्डेशन द्वारा अनेक सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा
  • मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं होता। परिश्रम करने वाले को उसकी मेहनत का परिणाम अवश्य मिलता है। संघर्ष, पुरुषार्थ व स्वयं के प्रयास से अर्जित चीजें व्यक्ति के जीवन को स्थायित्व, निष्पक्ष, संवेदनशील व निर्भीक बनाने के साथ सफलता के मार्ग की ओर प्रशस्त करती हैं। आज इन बातों का समन्वय राष्ट्रीय शिक्षा पद्धति-2020 में दृष्टिगोचर होता है।

मुख्यमंत्री जी आज यहां अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा आर्थिक विपन्नता के बावजूद इन परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता की बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियों से कभी घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उन चुनौतियों से जूझते हुए अपना रास्ता स्वयं बनाकर अपने लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। यदि हम निरन्तर प्रयास करेंगे, तो परिणाम अवश्य सामने आएंगे। जीवन को समग्रता का प्रतीक बनाना चाहिए, न कि एकांगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज का दिन मेधावी छात्र-छात्राआें लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार द्वारा आज एक बड़े कार्यक्रम के माध्यम से मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ ही उन्हें टैबलेट भी प्रदान किए गए हैं। संस्कृत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद तथा संस्कृत शिक्षा निदेशालय के नवीन भवन का आज शिलान्यास सम्पन्न हुआ है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अमर उजाला फाउण्डेशन द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण-पत्र व ई-स्कूटर उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के 07 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ ही, प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के 10 विपन्न मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करने का कार्य किया गया है। इन विद्यार्थियों ने विपरीत पारिवारिक स्थिति के बावजूद विपन्नता को अपने मार्ग में बाधक नहीं बनने दिया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विगत 10 वर्षों में लोग नये भारत के दर्शन कर रहे हैं। तरक्की का आधार तकनीक बन रही है और शासन सेवा का माध्यम बन रहा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनमानस के प्रति सहभागी और संवेदनशील हो। वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर नकल होती थी, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ। उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की संज्ञा दी गयी थी।
प्रदेश सरकार ने विगत 08 वर्षों में नकलविहीन परीक्षा कराने की जिस रणनीति को आगे बढ़ाया, आज उसके परिणाम सबके सामने हैं। अब उत्तर प्रदेश के नौजवान के सामने पहचान का संकट नहीं है। उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गया है। विकास की यह गति उत्तर प्रदेश को देश की दूसरी अर्थव्यवस्था से नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनाएगी। यह सभी परिणाम हमारे सामूहिक प्रयास के कारण प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विद्यार्थियों को टैबलेट/स्मार्ट फोन पर बहुत ज्यादा समय नहीं खर्च करना चाहिए। अध्ययन कार्य में तकनीक को सिर्फ सहायक के रूप में अपनाना चाहिए। स्मार्ट फोन का उपयोग डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में अच्छा ज्ञान अर्जित करने, पाठ्यक्रम को सहजता से समझने, दुनिया की रोचक सामाजिक गतिविधियों को जानने जैसे विभिन्न कार्यों में किया जा सकता है। तकनीक का अधिक उपयोग आपके सोचने की सामर्थ्य को कम करता है। भारतीय मनीषा का मानना है कि ‘आरोग्यो पुरुषो नास्ति, योजक तत् दुर्लभः’ अर्थात कुछ भी अयोग्य नहीं है, एक योग्य योजक मिले तो सब कुछ सम्भव है। हमें सर्वांगीण विकास के पथ पर आगे बढ़ने की तैयारी करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकप्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला ने अपनी निष्पक्ष और पारदर्शी लेखनी से आमजन की बात रखने का कार्य किया है। अमर उजाला फाउण्डेशन द्वारा अनेक सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसमें अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति, डोरीलाल अग्रवाल छात्रवृत्ति सहित अलग-अलग तबकों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने जैसे विभिन्न कार्य शामिल हैं। यह सभी कार्य अमर उजाला फाउण्डेशन की समग्र सोच को प्रदर्शित करते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने आज अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर एम0एस0एम0ई0 मंत्री श्री राकेश सचान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राज्य मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार, अमर उजाला, लखनऊ के सम्पादक श्री विजय त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, मेधावी छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान

अब रजिस्ट्री के बाद स्वतः होगा नामांतरण यूपी में प्रॉपर्टी आईडी और ऑनलाइन सत्यापन पर जोर नगर निकायों में ई-नगरसेवा पोर्टल पर 56.57 लाख संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

यूपी वोटर लिस्ट में अनुवाद की गलती पर विवाद

वोटर लिस्ट विवाद पर यूपी CEO का विवादित बयान Lucknow: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नामों के गलत अनुवाद का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। विधान परिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में ‘रामहित यादव’ का नाम कथित तौर पर गलत अनुवाद के कारण ‘राम ने यादव को मारा’ दर्ज […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

महर्षि वाल्मीकि को नमन, वैदिक मंत्रों से CM योगी का स्वागत Kanpur: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर के बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान दो महंतों ने पूजन संपन्न कराया। लव-कुश आश्रम […]

Spread the love
Read More