पूर्वी एशिया समिटः भारत ने मुक्त इंडो-पैसिफिक पर दिया जोर

WhatsApp Image 2025 06 11 at 5.24.17 PM

पेनांग। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने मलेशिया के पेनांग में आयोजित पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस दौरान कुमारन ने व्यापार बढ़ाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर दिया और साथ ही आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान भी किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सचिव (पूर्व) ने मुक्त, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक को बढ़ावा देने की दिशा में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भारत की स्थिति को साझा करते हुए, उन्होंने आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया, जो क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए एक गंभीर खतरा है।

मलेशिया की अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के शीर्ष अधिकारी ने दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया समूह की उप सचिव तथा ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व एशिया कार्यालय की प्रमुख मिशेल चैन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपसी हित के द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

क्षेत्रीय भागीदारी को और मजबूत करते हुए पी. कुमारन ने सम्मेलन से इतर कंबोडिया के विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के स्टेट सेक्रेटरी कुंग फोक से भी मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने द्विपक्षीय और आसियान ढांचे के तहत सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

इसके अलावा भारतीय अधिकारी ने ब्रुनेई दारुस्सलाम की स्थायी सचिव हजाह जोहरिया बंटी अब्दुल वहाब से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रूप से भारत और ब्रुनेई के बीच बढ़ी हुई साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की, साथ ही आसियान और अन्य ढांचे के तहत सहयोग पर भी चर्चा की।

Spread the love

Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन, सभा कर दिखाई ताकत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर में विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से MLC चुने जा रहे […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग

• दो ब्राह्मण, दो दलित, एक क्षत्रिय और एक कुर्मी समेत दो अन्य बिरादरी के लोग शामिल • मशहूर वकील राधाकांत ओझा समेत इन नेताओं को मिला मौका • पशुधन मंत्री धर्मपाल अब आंवला विधायक नहीं, बने राज्यसभा सांसद नया लुक ब्यूरो Lucknow:  उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश की गिरफ़्तारी चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बहाली के लिए ज़रूरी- शाहनवाज़ आलम

साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 267 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता Lucknow: गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा के माध्यम से गांधी जी और बाबा साहेब अंबेडकर जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। आम लोगों में यह धारणा बहुत मजबूत हुई है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें चुनाव आयोग और सुप्रीम […]

Spread the love
Read More