आंध्र प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ की सफाई व्यवस्था से ले रहा सीख

images 9
  • कूड़ा प्रबंधन में शिवरी प्लांट बन रहा एक वैश्विक सफल गाथा
    ई-वाहनों से डोर टू डोर कूड़ा उठान की हुई तारीफ
  • आंध्र प्रदेश सरकार के नगर प्रशासन एवं शहरी विकास मंत्री के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचा प्रतिनिधि मंडल
  • प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी से शुभेच्छा मुलाकात किया
  • श्री शर्मा ने प्रदेश के नगरीय प्रबंधन की खूबियां और हो रहे नवाचार के बारे में बताया
  • प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्री शर्मा जी से निकायों की सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, यूज्ड वॉटर मैनेजमेंट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं मेकैनिज्म पर विशेष चर्चा की
  • प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा की

लखनऊ : 11 जून, 2025 लखनऊ नगर निगम की सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन की तारीफ देशभर में हो रही है। इसी को देखने के लिए मंगलवार को आंध्र प्रदेश सरकार के नगर प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग के मंत्री श्री पी. नारायणा जी के नेतृत्व में स्वच्छ आंध्र निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लखनऊ आया। इस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम की सफाई कार्यों से जुड़े कई स्थलों का दौरा किया और माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने शिवरी प्रोसेसिंग प्लांट और निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (C&D) कचरा संयंत्र में कार्यों का अवलोकन किया, जो खासतौर पर आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रतिनिधिमंडल में ये अधिकारी शामिल रहे:

इस प्रतिनिधिमंडल में आंध्र प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इनमें मंत्री नगर प्रशासन एवं शहरी विकास श्री पी. नारायणा, मंत्री के ओएसडी श्री गोपीनाथ, स्वच्छ आंध्र निगम के चेयरमैन श्री के. पत्ताभिराम, नगरपालिका प्रशासन के आयुक्त एवं निदेशक डॉ. पी. संपत कुमार (आईएएस), स्वच्छ भारत मिशन के स्टेट मिशन डायरेक्टर श्री बी. अनिल कुमार रेड्डी (आईएएस), SAC के मुख्य अभियंता श्री के. वेणुगोपाला राव, SAC के सीओओ डॉ. डी. दसरथ रामि रेड्डी, माडनपल्ले नगर निगम के नगर आयुक्त शेख अलीम बाशा, SAC के डिप्टी इंजीनियर श्री के. सतीश कुमार तथा APGBC के प्रबंध निदेशक श्री मुद्रागिरी कुमार वेंकटा शामिल थे।

सफाई के लिए चलने वाले ई-वाहनों का निरीक्षण

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले गोमती नगर स्थित विनीत खंड के पीसीटीएस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ नगर निगम के डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन ई-वाहनों और सड़क की सफाई करने वाली मशीनों को देखा। उन्होंने इन वाहनों की क्षमता, चार्जिंग की सुविधा, और रखरखाव के तरीकों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने इस दौरान गोमती नगर के विराम खंड-2 में राम भवन के पास डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन देखा कि किस तरह से घरों से कचरे को अलग-अलग किया जाता है और फिर प्राइमरी व फाइनल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के जरिए उसे शिवरी प्लांट तक पहुँचाया जाता है।

स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रेजेंटेशन और कंट्रोल रूम का दौरा

इसके बाद स्मार्ट सिटी कार्यालय में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, माननीय उपाध्यक्ष श्री गिरीश गुप्ता जी, पार्षद दल के उपनेता श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव और श्री अरुण कुमार गुप्त की मौजूदगी में लखनऊ की सफाई व्यवस्था पर एक प्रेजेंटेशन देखा। फिर सभी अधिकारी इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर भी गए, जहां वाहनों की निगरानी और सफाई एजेंसियों के कामकाज की रियल टाइम मॉनिटरिंग होती है, उसका अवलोकन किया।

शिवरी प्लांट की कार्यप्रणाली देखी

महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश सरकार के नगर प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग के माननीय मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल ने शिवरी स्थित शिवरी प्रोसेसिंग प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली और अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया को समझा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम लखनऊ के कूड़ा निस्तारण के कार्य की काफी सराहना की और लखनऊ मॉडल को आंध्र प्रदेश में लागू कराने पर भी रुचि दिखाई। प्रतिनिधिमंडल ने देखा कि कैसे गीले कचरे से खाद (कम्पोस्ट) और सूखे कचरे से ईंधन (RDF) बनाया जाता है। अधिकारियों ने संयंत्र की पूरी प्रक्रिया को समझा और सवाल-जवाब भी किए।

C&D वेस्ट प्लांट का दौरा

महापौर जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मोहनलालगंज में स्थित निर्माण व ध्वस्तीकरण कचरा (C&D वेस्ट) प्रोसेसिंग प्लांट भी देखा। यह प्लांट रोजाना 300 टन मलबे को रिसाइकल करता है। महापौर ने बताया कि पहले जो मलबा सड़कों और फुटपाथों पर जमा हो जाता था, अब उसे उपयोगी सामान में बदला जा रहा है।

लखनऊ मॉडल को आंध्र प्रदेश में करेंगे लागू

आंध्र सरकार के प्रतिनिधि मंत्री पी. नारायण ने कहा कि हम लखनऊ नगर निगम की विभिन्न एक्टिविटी को देखने,समझने व पढ़ने के लिए आए हैं। हम आंध्रा में स्वच्छ भारत की तरह ही स्वच्छ आंध्रा का कैंपेन चला रहे हैं। लखनऊ के बारे में हमने बहुत सुना था कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट और लिगेसी वेस्ट पर काम किया जा रहा। इसलिए यहीं पर आए हैं। यहां की सड़क साफ है। उनका कहना है कि हम अपनी राजधानी अमरावती बना रहे हैं। इसके लिए हम तमाम तरह की बेस्ट प्रैक्टिस का अभ्यास कर रहे। ताकि एक आधुनिक और ग्रीन फील्ड सिटी बनाया जा सके। इसके लिए हम हर जगह जा रहे वहां से बेस्ट पॉसिबल चीजें एक्सचेंज करेंगे।

शिवरी और ईवी वीकल्स बढ़ा रहे लखनऊ नगर निगम की शान

लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल का लखनऊ नगर निगम की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए आना स्वागत योग्य है। उन्होंने बताया कि लखनऊ नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है और शिवरी प्रोसेसिंग प्लांट इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। इस प्लांट में गीले कचरे से खाद और सूखे कचरे से ईंधन बनाया जाता है। महापौर ने कहा कि लखनऊ मॉडल को आंध्र प्रदेश में लागू करने के लिए हम हर संभव मदद करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ नगर निगम ने निर्माण और ध्वस्तीकरण कचरे के निस्तारण के लिए भी एक बेहतरीन प्रणाली विकसित की है, जिसे मोहनलालगंज में देखा जा सकता है।

महापौर ने विशेष रूप से लखनऊ नगर निगम के ई-वाहनों का जिक्र किया, जिन्हें प्रतिनिधिमंडल ने देखा और सराहा। उन्होंने कहा कि हमारे ई-वाहन न केवल पर्यावरण अनुकूल है, बल्कि वे हमारी सफाई व्यवस्था को और अधिक कुशल बनाने में भी मदद कर रहे हैं। महापौर ने आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि लखनऊ और आंध्र प्रदेश के बीच स्वच्छता के क्षेत्र में और अधिक सहयोग होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशंसा

आंध्र प्रदेश से आए अधिकारियों ने लखनऊ नगर निगम की सफाई व्यवस्था की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो व्यवस्थाएं देखी गईं, वे उनके अपने राज्य में भी लागू करने में मददगार साबित होंगी।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने आंध्र के प्रतिनिधि मंडल से अपने निवास स्थान पर देर शाम शुभेच्छा भेंट किया और शिवरी प्लांट सहित उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों में हो रहे अनेक नवाचारों एवं सफ़ाई व्यवस्था के बारे में बताया। विशेष रूप

से माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत की पहल के सुपरिणामों, निकायों की सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, यूज्ड वॉटर मैनेजमेंट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं मेकैनिज्म पर विशेष चर्चा हुई।
सम्पर्क सूत्र: सी.एल. सिंह

Spread the love

Srinivasa Mangapuram
Entertainment Uttar Pradesh

महेश बाबू के भांजे जया कृष्णा की डेब्यू फिल्म OTT पर रिलीज

महेश बाबू के भांजे जया कृष्णा की डेब्यू फिल्म Srinivasa Mangapuram OTT Release: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के भांजे जया कृष्णा ने फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ से बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया है। अजय भूपति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जया कृष्णा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी […]

Spread the love
Read More
Gomti Nagar
Crime News Uttar Pradesh

सिलसिलेवार गोलियों की बौछार कर मानव वाजपेई ने दिनदहाड़े फैलाई सनसनी

यह कैसा अतिसुरक्षित क्षेत्र ए अहमद सौदागर Gomti Nagar double murder case: अतिसुरक्षित समझे जाने वाले गोमतीनगर थाने से कुछ दूरी पर स्थित मिठाई वाला चौराहा और हुसड़िया चौराहे पर गुरुवार को दिनदहाड़े हुई सनसनी फैल गई। आसपास में मौजूद लोग दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी किए जाने की जानकारी पाकर लोग सहम गए। पति मानव […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने डॉ बी.आर.अंबेडकर महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं से किया प्रेरक संवाद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  20 अगस्त 2026, डॉ. बी.आर. अंबेडकर महाविद्यालय में जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोंगरवाल ने छात्र-छात्राओं से प्रेरक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उन्नति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर कैरियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। संवाद में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक […]

Spread the love
Read More