नवनियुक्त डीजीपी का फरमान ताक पर

Bihar DGP
  • खाकी की गुंडई: पुलिस की पिटाई और पैसे की मांग से आहत होकर युवक ने की खुदकुशी
  • जांच के बाद एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित
  • कानपुर जिले में हुई घटना का मामला

लखनऊ। सूबे के पुलिस महानिदेशक रहे प्रशांत कुमार के रिटायर्ड होने के बाद शासन ने भारतीय सेवा के 1991 बैच के वरिष्ठ अफसर राजीव कृष्ण को यूपी की कमान सौंपी। पदभार ग्रहण करने के दौरान नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की पहली प्राथमिकता थी कि अधीनस्थ अपने व्यवहार को बदलें और जनता के साथ अच्छी तरह से पेश आएं। डीजीपी द्वारा दिए गए आदेश को अभी चंद दिनों ही बीते थे कि कानपुर जिले के सचेती थाने में तैनात एक दरोगा व सिपाही ने डीजीपी द्वारा दिए गए बयान पर पानी फेर दिया।

बताते चलें कि सचेती निवासी रमेश के बेटे जीतबहादुर और उनकी बहू के बीच बीते चार जून को किसी बात को लेकर बहस हो गई। रमेश की अपने पति जीतबहादुर के खिलाफ सचेती थाने पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की।

बताया जा रहा है कि प्रार्थना पत्र मिलते ही हल्का इंचार्ज गौरव शालिया ने जीतबहादुर को बुलाया। पुलिस बुथ पर बुलाने के बाद दरोगा व सिपाही रवीश सिंह ने पति-पत्नी के बीच समझौता कराने के बजाए दोनों दागी पुलिसकर्मी जीतबहादुर के ऊपर कहर बनकर टूट पड़े। मारने पीटने के दोनों पुलिसकर्मियों ने जीतबहादुर से रूपयों की मांग की। किसी तरह दागी पुलिसकर्मियों से बचकर जीतबहादुर घर आया और कमरे में जाकर सोमवार को खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बेटे की मौत की खबर रमेश ने पुलिस के आलाधिकारियों को दी कि पुलिस की पिटाई से आहत होकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली।

डीसीपी दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि इस मामले की गहनता से छानबीन की गई तो मामला सही पाए जाने पर दरोगा व सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गौर करें तो अभी सप्ताह भर पहले नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने अधीनस्थों को व्यवहार दुरुस्त करने की हिदायत दी थी कि वे खुद को सुधार लाएं और जनता से संवाद कर क्षेत्र में पकड़ बनाएं, लेकिन कानपुर जिले में हुई इस घटना ने डीजीपी राजीव कृष्ण द्वारा दिए गए बयान पानी फेर दिया।

Spread the love

Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन, सभा कर दिखाई ताकत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर में विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से MLC चुने जा रहे […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग

• दो ब्राह्मण, दो दलित, एक क्षत्रिय और एक कुर्मी समेत दो अन्य बिरादरी के लोग शामिल • मशहूर वकील राधाकांत ओझा समेत इन नेताओं को मिला मौका • पशुधन मंत्री धर्मपाल अब आंवला विधायक नहीं, बने राज्यसभा सांसद नया लुक ब्यूरो Lucknow:  उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश की गिरफ़्तारी चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बहाली के लिए ज़रूरी- शाहनवाज़ आलम

साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 267 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता Lucknow: गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा के माध्यम से गांधी जी और बाबा साहेब अंबेडकर जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। आम लोगों में यह धारणा बहुत मजबूत हुई है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें चुनाव आयोग और सुप्रीम […]

Spread the love
Read More