चिनहट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: बीफार्मा के छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला वरिष्ठ लेखाकार गिरफ्तार

20f4a916 aca1 483c 9558 5bf1c813fac3 1665846005229

लखनऊ। समर्पण कॉलेज आफ फार्मेसी के बीफार्मा के छात्र 22 वर्षीय शुभम कुमार खुदकुशी कर जान दे दी थी। इस मामले में मृतक के भाई अमित कुमार ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि कॉलेज के वरिष्ठ लेखाकार मोहम्मद फैज के उकसावे में आकर उनका भाई शुभम कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इस मामले पीड़ित की तहरीर पर वरिष्ठ लेखाकार मोहम्मद फैज सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की गई तो मामला सही पाए जाने पर शनिवार को मूल रूप से जनपद गोंडा व हाल पता चिनहट क्षेत्र स्थित धावा निवासी वरिष्ठ लेखाकार मोहम्मद फैज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भारत-मध्य एशिया संवादः व्यापार, कनेक्टिविटी और सुरक्षा पर फोकस

WhatsApp Image 2026 05 14 at 7.32.32 PM
homeslider Uttar Pradesh

बैकुंठधाम में दिल छू लेने वाला दृश्य, प्रतीक की बेटी संग अखिलेश का वीडियो वायरल

Prateek Yadav :  लखनऊ के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे सैफई परिवार और समर्थकों के बीच माहौल बेहद भावुक और शोकाकुल रहा। इस दुख की घड़ी में एक ऐसा पल सामने आया जिसने हर किसी की आंखें नम कर […]

Read More
Delhi Work from Home
Uttar Pradesh

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो मंडे लागू

Delhi Work from Home : दिल्ली में ट्रैफिक, प्रदूषण और बढ़ते ईंधन उपयोग को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई बड़े और प्रभावी फैसलों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देश में संसाधनों […]

Read More
prateek yadav death
Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतीक यादव की मौत, NHRC से जांच की मांग

Pratik Yadav’s Death : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। मानवाधिकार संस्था DK Foundation ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए NHRC में शिकायत दर्ज कराई है। संस्था ने दावा किया है कि यह मामला सामान्य मौत नहीं […]

Read More