बल्ले से ‘बल्ले-बल्ले’ करने वाले ये खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम इंडिया की कैप

priyansh arya and prabhsimran 1
  • IPL से सीधे टीम इंडिया में एंट्री मारने को तैयार ये खिलाड़ी
  • कई खब्बू खिलाड़ियों की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री

सत्येंद्र शुक्ल ‘दीपक’

धड़ाधड़ क्रिकेट का इंडियन सीजन (IPL-18) बीत गया। सबसे ज्यादा व्हिस्की बनाने वाली कम्पनी रॉयल चैलेंजर्स (RCB) ने सबसे ज्यादा कंज्यूम करने वाले प्रदेश यानी पंजाब किंग्स को छह रनों से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम किया। लगातार 18 बरसों से RCB के लिए खेल रहे भारतीय रन मशीन विराट कोहली पहली बार IPL विजेता बने हैं। हालांकि इस बार भी उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन IPL के जाते-जाते कुछ खिलाड़ियों ने जोरदार तरीके से टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाए हैं। अपने बल्ले से जोरदार प्रदर्शन करने वाले वो खिलाड़ी जो आने वाले दिनों में टीम इंडिया पर दस्तक देंगे, वो इस प्रकार हैं…

प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने साहसिक बल्लेबाजी करके ये दिखा दिया है कि वो भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। करीब 160 के स्ट्राइक रेट से इस बल्लेबाज ने इस सीजन में अब तक 549 रन ठोंक डाले। लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी और कोलकाता (KKR) के खिलाफ 49 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेलकर उन्होंने अपनी टीम को जीत की पटरी पर सरपट दौड़ाया। पटियाला के रहने वाले प्रभसिमरन अभी महज 24 साल के हैं। अब तक वो आईपीएल में 1305 रन बना चुके हैं। बतौर विकेटकीपर अपना करियर शुरू करने वाला यह बल्लेबाज संजू सैमसन के बाद टीम इंडिया में शामिल होने का बड़ा हकदार है।

आयुष बड़ोनी

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) का ये बल्लेबाज कलात्मक शॉट्स लगाता है। कम उम्र और कमजोर शरीर के बाद बल्ले से जिस तरह यह प्रहार करता है, लोग आने वाले दिनों में इसे टीम इंडिया में देखने की हसरत पालने लगे हैं। मध्यक्रम में आकर करीब 150 की औसत से रन कूटने वाला यह खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल होने का बड़ा दावेदार है। इस IPL की 14 मैच की 13 पारियों में आयुष ने कुल 329 रन बनाएं हैं। इसमें इनका दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

शशांक सिंह

पंजाब सुपर किंग्स (PBKS) को फाइनल न जिता पाने का मलाल लेकर घर वापस गया यह बल्लेबाज बतौर फिनिशर टीम इंडिया में जगह बना सकता है। महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या के बाद यह बल्लेबाज आपको भारत के लिए नम्बर-6 या सात पर खेलता नजर आ सकता है। क्लीन हिटिंग के साथ गेंदबाजी में भी हाथ रखने वाले इस बल्लेबाज को जल्द ही टीम इंडिया में जगह मिलेगी। IPL 2025 की 14 पारियों में सात बार नाबाद लौटे शशांक सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 गेंदों पर 44 रन नाबाद ठोंके। वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ 15 गेंदों 33 रन की पारी नाबाद खेली थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 30 गेंदों पर 59 रनों की पारी उनकी बड़ी बेहतरीन रही। फाइनल मैच में RCB के खिलाफ 61 रन बनाकर जीत की हाड़तोड़ कोशिश भी की। इस बेहतरीन परफॉरमेंस के चलते वो टीम इंडिया में सदस्य बनने के हकदार हैं।

प्रियांश आर्या

पंजाब सुपर किंग्स (PBKS) के लिए डेब्यू करने वाला यह खब्बू बल्लेबाज गेंदों पर जिस तरह से प्रहार करता है, यह देखकर कोई भी इसे टीम इंडिया में शामिल करना चाहेगा। अंग्रेजी भाषा के ‘मिनिमम फुटवर्क और मैक्सिमम इम्पैक्ट’ मुहावरे को चरितार्थ होते देखना है प्रियांश आर्या की बैटिंग आपको देखनी होगी। 43 गेंदों पर 102 रनों की शानदार पारी खेलने वाले प्रियांश करीब 180 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं। अपने पहले की सीरीज में 475 रन बनाने वाले आर्या की टीम इंडिया में एंट्री जल्द ही हो सकती है। उन्होंने देवदत्त पड्डिकल के उस रिकार्ड को तोड़ दिया जो उन्होंने अपने डेब्यू में 473 रन बनाए थे।

नमनधीर

मुम्बई इंडियंस (MI) के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले नमनधीर की बैटिंग स्टाइल उनको सबसे अलग बनाती है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 17 गेदों में 38 रन बनाने वाले धीर ने टीम को नई ऊंचाई दी। आखिरी के ओवरों में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना इनका शगल है। LSG के खिलाफ 11 गेदों में 25, DC के खिलाफ 8 गेंदों में 24 और 18 बॉल में 37 रन यह दिखाता है कि यह बल्लेबाज कम समय में ही विपक्षी गेंदबाजों पर किस तरह हावी हो जाता है। इसके अलावा यह बल्लेबाज किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है। LSG के खिलाफ इस बैट्समैन ने 46रनों की पारी नम्बर-3 पर बैटिंग करते हुए खेली थी। क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में नमनधीर भी टीम इंडिया के किसी फॉर्मेट में दिखाई पड़ सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी

इन बल्लेबाजों के अलावा टीम इंडिया में इन पांच और बल्लेबाजों की मजबूत दावेदारी है। इसमें पहला नाम है- वैभव सूर्यवंशी। पहली ही गेंद पर करारा प्रहार कर छक्के मारने की क्षमता रखने वाला यह बल्लेबाज एक दिन क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या और एडम ग्रिलक्रिस्ट की तरह विपक्षी गेंदबाजों की पिटाई करते दिखाई पड़ सकता है। अपने पहले की गेंद पर छक्का मारकर निडर शतक बनाने वाला यह खिलाड़ी एक बार दुनिया के सभी गेंदबाजों के लिए मुश्किल बनने वाला है। महज 35 गेंदों पर 101 रन बनाने वाला यह बल्लेबाज करीब 207 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करता है। यह खिलाड़ी अब तक 18 चौके और 24 छक्के कूट चुका है।

उसके बाद नम्बर है नेहाल बढ़ेरा का। पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाला यह खिलाड़ी भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करता है। क्वालिफायर मैच में मुम्बई के खिलाफ प्रेशर के बीच इस बैट्समैन ने 28 गेंदों पर 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नेहाल ने 37 गेदों पर 70 रन बना डाले थे। वहीं दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक वर्मा, आशुतोष और विप्रराज निगम भी भारतीय टीम के दरवाजे पर तेजी से दस्तक दे रहे हैं।

(लेखक संतकबीरनगर में गणित जैसे जटिल विषय के शिक्षक हैं, ये बचपन से ही खेल में रुचि रखते हैं, इसलिए आईपीएल के बाद इनका विश्लेषण काफी मायने रखता है।)

Spread the love

India and Ireland
Sports

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगा भारत, लेकिन मौसम बना सबसे बड़ा खतरा

India and Ireland भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की T20 सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहले मैच में मेजबान आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब भारतीय टीम के पास सीरीज […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports

आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं मिला मौका, वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

Vaibhav Suryavanshi आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी देखने को मिली। टीम प्रबंधन के इस फैसले पर कई क्रिकेट प्रशंसकों ने सवाल उठाए और एक्स (पूर्व ट्विटर), इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी […]

Spread the love
Read More
IND vs IRE
Sports

बेलफास्ट में भारत को बड़ा झटका, आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट जगत हैरान

IND vs IRE आयरलैंड ने शुक्रवार को पहले T20 मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को 34 रन से हराकर क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की। यह पहली बार है जब आयरलैंड ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत को हराने में सफलता हासिल की है। टॉस हारने के […]

Spread the love
Read More