Headline

प्रदेश में चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, आम जनता चुनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख

images 8

(लखनऊ) प्रदेश सरकार सांसद और विधायक की ही तरह यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी सीधे जनता से कराने पर मंथन कर रही है। सूत्रों की माने तो प्रदेश सरकार जल्द ही इस बारे में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज सकती है। माना जा रहा है कि अगर केंद्र ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया तो आगामी पंचायत चुनाव में ही इस नई चुनाव प्रक्रिया को लागू कर दिया जायेगा।प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके चर्चा की है।

अयोध्या। महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा कि वह अधिकारियों को निर्देशित करें कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से कराने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करें। प्रस्ताव तैयार कर इसे जल्द से जल्द केंद्र सरकार को भेजा जाए जिससे समय रहते इसकी तैयारी की जा सके।राजभर का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रस्ताव से सहमति जताई है और जल्द ही प्रस्ताव केंद्र को भेजने का आश्वासन भी दिया है।उन्होंने कहा कि वह पिछले चुनाव में ही यह चाहते थे। अधिकारियों से इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराने के लिए कहेंगे। इस मुलाकात के दौरान ओम प्रकाश राजभर के पुत्र सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर भी साथ थे। राजभर ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर भी इस मुद्दे पर चर्चा किया था, तो शाह ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से कराने पर हामी भरी थी। उन्होंने राज्य सरकार से प्रस्ताव भिजवाने को कहा था। राजभर ने कहा कि इसी कड़ी में होने मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध किया है।

Spread the love

Politics
Analysis homeslider Raj Sabha Ran

राम और कांग्रेस: अयोध्या है बहाना, राजनीति है चमकाना

Politics उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। जो कांग्रेस वर्षों से रामलला से दूरी बनाकर चलती रही, जिसके नेता अयोध्या जाने से परहेज करते रहे, वही कांग्रेस अब रामलला के मंदिर में चंदा चोरी की आँच में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए अयोध्या की ओर दौड़ पड़ी है। 30 जून […]

Spread the love
Read More
NTA
homeslider National Raj Sabha Ran

दो टूक : NTA की कीमत पर कितनें छात्रों का जीवन तबाह करेगी सरकार

राजेश श्रीवास्तव NTA अभी नीट पेपर लीक की चर्चा और तबाही मन-मस्तिष्क से मिटी भी नहीं थी कि शनिवार को पूरे देश भर में आयोजित सीयूईटी यूजी परीक्षा को लेकर देशभर में NTA की फजीहत शुरू हो गयी। बार-बार एजेंसी की नाकामियों से छात्रों का भरोसा टूट रहा है। अब NTA ने सीयूईटी यूजी री-एग्जाम […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News homeslider Raj Dharm UP Raj Sabha Ran Uttar Pradesh

सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे

मौत की रात दिल्ली में थीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे प्रतीक लखनऊ में प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम जारी राजनीतिक जगत में शोक की लहर नया लुक ब्यूरो लखनऊ। हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के […]

Spread the love
Read More