साथियों के साथ मिलकर किसान को अगवा करने वाला साढ़ू गिरफ्तार

mother plans to kidnap son to bring back molestation case in rampur up job lockdown secret of kidnap 1592031415 e1748846357707
  • एक मोबाइल फोन व 150 रूपए की नकदी बरामद
  • रहीमाबाद क्षेत्र में हुई घटना का मामला

लखनऊ। दो दिन पहले रहीमाबाद क्षेत्र स्थित मलखापुर में रहने वाले 25 वर्षीय किसान सुरेन्द्र यादव को अगवा कर फिरौती मांगने वाले एक अपहरणकर्ता को रहीमाबाद पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर अपहरण किए गए युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। जब पकड़े गए आरोपी के चार साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा आरोपी और सुरेंद्र यादव रिश्ते में सगे साढ़ू है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन व 150 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,

मूल रूप से उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर गांव निवासी संतोष कुमार ने 28 मई 2025 को रहिमाबाद थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके भाई सुरेन्द्र यादव को मलखापुर गांव से असलहे के दम पर बुलेरो यूपी 32 एन एस 753 सवार कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। यह सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में वाहन नंबर के आधार पर अपहरणकर्ताओं की खोज शुरू की। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता सबूत मिला कि इस पूरे खेल में सुरेन्द्र यादव के साढ़ू राकेश यादव की अहम भूमिका है।
पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर इस गिरोह में शामिल हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित किरला गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। तब जाकर पता चला कि राकेश यादव ने अपने चार साथियों रामगोपाल, रामगोपाल, वीरपाल, बलराम निवासी माल क्षेत्र के रामपुर मांझी व अतरौली हरदोई निवासी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

बताया जा रहा है पुलिस ने जैसे ही आरोपी के पिता जगन्नाथ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया कि खबर मिलते ही किसान यूनियन के लोग उन्हें छोड़ने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने तब उन्हें छोड़ा जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी भी चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 7.32.32 PM
homeslider Uttar Pradesh

बैकुंठधाम में दिल छू लेने वाला दृश्य, प्रतीक की बेटी संग अखिलेश का वीडियो वायरल

Prateek Yadav :  लखनऊ के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे सैफई परिवार और समर्थकों के बीच माहौल बेहद भावुक और शोकाकुल रहा। इस दुख की घड़ी में एक ऐसा पल सामने आया जिसने हर किसी की आंखें नम कर […]

Read More
Delhi Work from Home
Uttar Pradesh

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो मंडे लागू

Delhi Work from Home : दिल्ली में ट्रैफिक, प्रदूषण और बढ़ते ईंधन उपयोग को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई बड़े और प्रभावी फैसलों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देश में संसाधनों […]

Read More
prateek yadav death
Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतीक यादव की मौत, NHRC से जांच की मांग

Pratik Yadav’s Death : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। मानवाधिकार संस्था DK Foundation ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए NHRC में शिकायत दर्ज कराई है। संस्था ने दावा किया है कि यह मामला सामान्य मौत नहीं […]

Read More