अमेरिका दौरे पर विदेश सचिव, उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर फोकस

वाशिंगटन। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को यहां अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी जेफरी केसलर से मुलाकात की। मिसरी इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के फॉलो-अप के तौर पर वाशिंगटन के दौरे पर हैं।
वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत-अमेरिका सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए अंडर सेक्रेटरी जेफरी केसलर से मुलाकात की। उन्होंने तकनीक और व्यापार सहयोग को गहरा करने के लिए भारत-अमेरिका रणनीतिक व्यापार वार्ता को जल्द से जल्द आयोजित करने पर भी चर्चा की।

मिसरी अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए 27 से 29 मई तक वाशिंगटन डीसी के आधिकारिक दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा का फॉलोअप है, जब दोनों पक्षों ने 21वीं सदी के लिए भारत-अमेरिका कॉम्पैक्ट (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य और प्रौद्योगिकी के लिए अवसरों को उत्प्रेरित करना) लॉन्च किया था।

प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति जताई थी तथा कई क्षेत्रों में सहयोगात्मक पहलों की एक श्रृंखला का अनावरण किया था। इस दौरे का एक प्रमुख आकर्षण ’21वीं सदी के लिए अमेरिका-भारत समझौता’ का शुभारंभ था, जिसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने संयुक्त रूप से की थी, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभों में परिवर्तनकारी सहयोग को बढ़ावा देना है।

homeslider Raj Dharm UP

DIG व्यस्त, अधीक्षक मस्त, बंदी वसूली से त्रस्त

 बुंदेलखंड की झांसी जेल का हाल बेहाल  जेल में सुविधा शुल्क के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी कमाई का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाह रहे अफसर नया लुक संवाददाता लखनऊ। तू डाल डाल तो मैं पात पात… यह कहावत मंडलीय झांसी जेल के अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में लंबे समय से […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ

क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का CM  ने किया उद्घाटन, नया लुक ब्यूरो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अस्पताल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी ने बनाया है। खास […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More