लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश

badi khabar 1 1

लखनऊ– लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश, अब बालकनी में गमला रखने पर होगी FIR, मकानों की बालकनी में गमला टांगने पर रोक, बालकनी से बाहर गमले रखना जानलेवा हो सकता-LDA, सभी नागरिकों को सावधान किया जा रहा- LDA, गमले रखना अब कानूनी अपराध माना जाएगा-LDA, पुणे में एक बिल्डिंग से गिरा था गमला, गमला गिरने से बच्चे की मौत हो गई थी

लखनऊ– ट्रेडिंग का झांसा देकर 2 लोगों से 1.83 करोड़ ठगे, वाट्सएप कॉल व एप से कारोबारी से डेढ़ करोड़ ठगे, रकम वापस लौटाने के नाम पर पीड़ित से मांगा टैक्स, मुनाफे का झांसा देकर पहले डेढ़ करोड़ रुपए ठग लिए, क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 33.21 लाख रुपए लिए, दोनों ही मामलों में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज , 13 बार में 1.5 करोड़ कई खातों में ट्रांसफर करा लिया

लखनऊ– मुख्य गवाह बढ़ाएंगे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें, सोलर प्लांट रिश्वतकांड में 6 मुख्य गवाह देंगे बयान, निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश, निकांत जैन पर शिकंजा, एसआईटी की चार्जशीट में कई अहम जानकारियां मिलीं, अभिषेक पर विजिलेंस ने भी अपनी जांच तेज कर दी, हमीरपुर,अलीगढ़ के डीएम से संपत्ति का विवरण मांगा, LDA से भी अभिषेक प्रकाश की संपत्ति का विवरण मांगा , परिवार के सदस्यों के नाम संपत्ति का विवरण मांगा गया.

लखनऊ– जल्द ही शिक्षकों के 1.93 लाख पदों पर होगी भर्ती, 3 चरण में यूपी सरकार शिक्षकों की भर्ती करेगी, हर चरण में करीब 65 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी, ये भर्तियां मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ बैठक में कार्ययोजना पेश

गोरखपुर– खाद्य सुरक्षा टीम की मिलावट पर बड़ी कार्रवाई, नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी, ढाई क्विंटल नकली पनीर की खेप बरामद, पाउडर से बना 800 लीटर नकली दूध बरामद, 250 किलो बोरी में रखा मिल्क पाउडर बरामद, नकली पनीर तैयार करने की सामग्री बरामद, बरामद सामग्री को भी किया गया नष्ट, मो. खालिद की मिलावटी पनीर की फैक्ट्री सील, पिपराईच क्षेत्र के बरईपुर में चल रही थी फैक्ट्री

लखनऊ– PWD के मुख्य अभियंता RN सिंह पर गंभीर आरोप, मुख्य अभियंता आरएन सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप, 2 मंत्रियों की शिकायत के बाद शासन ने बैठाई जांच, बलदेव औलख और मयंकेश्वर शरण सिंह ने की शिकायत, PWD सचिव और विभागाध्यक्ष की दो सदस्यीय कमेटी , मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाया गया था.

लखनऊ– ISI एजेंट्स के इशारे पर वीजा दिलावाता था दानिश, सूत्रों के मुताबिक जांच में मामले का हुआ खुलासा , दिल्ली पाकिस्तानी हाई कमीशन में तैनात था दानिश, शहजाद और उसके साथियों को वीजा दिलवाता था, पाकिस्तानी एजेंट्स से मिलती थी रकम- सूत्र, रकम को भारत में जासूसी के लिए इस्तेमाल करता था

हमीरपुर – नई नवेली दुल्हन बनी साली को जीजा उठा ले गया, ससुराल से उठा ले गया जीजा, दूल्हा नहीं था मौजूद , घटना के वक्त दूल्हा गया था दुल्हन के लिए लेने पान, साली को उठाने 2 साथियों संग कार लेकर पहुंचा जीजा, दूल्हे के पिता ने दी तहरीर, दुल्हन जीजा के घर से बरामद, दुल्हन ने ससुरालियों पर दहेज ताने देने का लगाया आरोप, पुलिस ने नई नवेली दुल्हन को उसकी बहन के सुपुर्द किया, दुल्हन को उठा ले जाने वाला जीजा पुलिस की पकड़ से बाहर, बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव का अनोखा मामला

कानपुर – धीरेंद्र पासवान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हत्या में पत्नी और भतीजा निकले कातिल,. पत्नी रीना का बॉयफ्रेंड सगा भतीजा सतीश, रीना ने सतीश के साथ मिलकर धीरेंद्र को मारा, कीर्ति, रविंद्र, राजू यादव को पुलिस ने जेल भेजा था, हत्याकांड की जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए, रीना-सतीश में अवैध संबंध का शक धीरेंद्र को था, घर में सीसीटीवी लगवाना चाहता था

पति धीरेंद्र, इसी डर से दोनों ने मिलकर धीरेंद्र की हत्या कर दी, दोनों के बीच एक दिन में 50 से ज्यादा कॉल रिकॉर्ड, अब रीना-सतीश दोनों को जेल भेज दिया गया है, भीम आर्मी के दबाव में हुई थी शुरुआती गिरफ्तारी , अब कानपुर पुलिस की गंभीर चूक मानी जा रही है

प्रयागराज– फिजिकल टेस्ट में अनफिट करार अभ्यर्थियों को राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, करें पुनः मेडिकल जांच, पुलिस भर्ती 2018 में अनफिट अभ्यर्थियों को राहत, पुनः मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति होगी, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा, नियुक्ति पर विचार करें, 13 मार्च को अंतिम रिजल्ट जारी किया जा चुका है

कानपुर देहात- दौलतपुर खंड संख्या 1 में अवैध मौरंग खनन, यमुना नदी की जलधारा में पोकलैंड से अवैध खनन, सोनू चंदेल,नीरज सचान को प्रशासन का खौफ नहीं, कई अवैध पुल बनाकर यमुना नदी की जलधारा रोकी, यमुना नदी में रात-दिन हैवीवेट पोकलैंड मशीनें चल रहीं, खनन अधिकारी अर्जुन सिंह का सिंडिकेट को संरक्षण, इंदर गुलाटी की फर्म के नाम से मौरंग खंड का आवंटन, भोगनीपुर इलाके के दौलतपुर खंड संख्या 1 का मामला

झांसी – शराब की दुकान में पिछले वर्ष की बेची जा रही शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर की कंपोजिट दुकान की गई सीज, तीन युवकों को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार, सेल्समैन पर कार्रवाई, अनुज्ञापी संचालक पर मेहरबानी, पूंछ थाना क्षेत्र कस्बे के कंपोजिट दुकान का मामला.

फतेहपुर – जंगल में आशा बहू का शव मिलने से सनसनी, गले पर निशान, गला दबाकर हत्या की आशंका, शव के पास महिला का पर्स, पेड़ के नीचे मिला सामान, अस्पताल में आशा बहू थी मृतका प्रीती पासवान, खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही के जंगल में मिला शव

आगरा – पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़, बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, पुलिस की कार्रवाई में तीन बदमाश घायल, भाग रहे दो बदमाशों को भी पुलिस ने दबोचा, टप्पेबाजी, लूट की कई घटनाओं का हुआ खुलासा, सोने चांदी के जेवर,50 हज़ार से अधिक नगद बरामद, 3 तमंचे,कई कारतूस,खोखे और 3 बाइक भी बरामद, न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खंदारी के पास हुई मुठभेड़

गाजीपुर– करंट लगने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, करंट की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत, 3 अन्य झुलसे लोगों का मऊ में इलाज जारी, काशीदास पूजन की तैयारी के दौरान हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया बांस, फैला करंट, मरदह थाना क्षेत्र नरवर गांव की दर्दनाक घटना

मेरठ– घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग , कार सवार युवकों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, जान बचाने भागा, सिर को टच करते गोली निकली , 15 दिन पूर्व व्यक्ति की आरोपियों से हुई थी कहासुनी, पुलिस ने मौके से 3 खोखा कारतूस बरामद किए, थाना भावनपुर के गांव मानपुर की घटना

नोएडा – पुलिस चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश से मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से बदमाश हुआ घायल, लूट के दो मोबाइल, चोरी की एक बाइक बरामद, नोएडा/NCR में लूट, चोरियों के देता था अंजाम, नोएडा फेस वन पुलिस की सेक्टर 14 में कार्रवाई.

मेरठ – डीएम के निरीक्षण में “बीमार” मिली सीएचसी, आयुष्मान, अल्ट्रासाउन्ड, टीबी यूनिट सब बेहाल, उपस्थिति रजिस्टर में कई कर्मचारी फरार मिले, कम एक्सपायरी वाली दवाओं का हो रहा वितरण, अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी बदतर मिली, CHC की बदहाली पर CMO से मांगा गया जबाब, रोहटा CHC का औचक निरीक्षण करने गये DM

मेरठ – लूटी गयी सोने की चेन को “नकली चेन” से बदला, परतापुर की कताई मिल चौकी प्रभारी का खेल, आरोपी सुनार को चौकी इंचार्ज ने पैसे लेकर छोड़ा, SSP से शिकायत के बाद ASP ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष को जांच, जांच शुरू होने पर कई थानों में लुटेरों की शन्टिंग, चौकी इंचार्ज ऋतुराज यादव, सिपाही अशोक खारी का खेल

कानपुर – परचून दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, सीने में अंधाधुंध गोली मार उतारा मौत के घाट, दुकान के बाहर ही लेटा था संचालक देवनारायण, मौके पर हुई मौत, हत्या से इलाके में दहशत, चौबेपुर के गोगुमऊ गांव की सनसनीखेज वारदात

हापुड़ – डीजे के कंपटीशन में दो पक्षों में संघर्ष , दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, पिलखुवा कोतवाली के परतापुर रोड का मामला

वाराणसी – पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश हुए घायल, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की थी घेराबंदी, संकट मोचन महंत के घर गहने की चोरी का मामला, मामले में पहले 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, रामनगर थाना क्षेत्र के डोमारी का मामला

मेरठ – पति की हत्याकर लाश के पास सांप रखने का मामला, पुलिस ने 33 दिन में जांचकर सीओ ऑफिस भेजी चार्जशीट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से दम घुटने से मौत, रविता- अमरदीप के बीच कॉल रिकॉर्ड से संबधों की पुष्टि, बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव का मामला

देहरादून – राजधानी देहरादून के मौसम का बदला मिजाज , शहर के कई इलाकों में हुई हल्की, मध्यम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया है पूर्वानुमान , मैदानी क्षेत्र, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पौड़ी में अलर्ट, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा में भी हो सकती है बारिश

READ MORE

अमेरिका ने सात घंटे बरसाये ईरान पर बम

ग्रहों की चाल बदलेगी आपका दिन! धन व करियर और प्यार में क्या है खास?

हरिद्वार में छेड़छाड़ करने वाले हरियाणा के टूरिस्टों की धुनाई

Spread the love

GST NayaLook
Biz News Business

GST दरों में छूट का लाभ आम लोगों को मिले-यह सुनिश्चित करे सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में कटौती करके आम लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास हुआ है लेकिन अब यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस पहल से खास लोग ही नहीं बल्कि जन सामान्य लाभान्वित हों। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने […]

Spread the love
Read More
GST NayaLook
Biz News Business

New GST Rates : 22 सितंबर से क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा? ये रही पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। नए GST सुधारों के तहत कई वस्तुओं पर टैक्स कम किया गया है, जिससे ये चीजें सस्ती होंगी। सरकार ने आम आदमी को राहत देते हुए GST में बड़ा परिवर्तन किया है। इस नए रेट के आ जाने से कई वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी और आम आदमी को इसका बड़ा लाभ मिलने लगेगा। […]

Spread the love
Read More
nirmala sitharamanNayaLook
Biz News Business

GST काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकेतों को भांपते हुए GST कौंसिल ने आज तीन सितंबर को GST सिस्टम में सिर्फ दो स्लैब-5% और 18% रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक जीएसटी काउंसिल ने 12% और 18% के स्लैब को हटा दिया […]

Spread the love
Read More