GST दरों में छूट का लाभ आम लोगों को मिले-यह सुनिश्चित करे सरकार : कांग्रेस

GST NayaLook

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में कटौती करके आम लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास हुआ है लेकिन अब यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस पहल से खास लोग ही नहीं बल्कि जन सामान्य लाभान्वित हों। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सरकार को इस बात पर भी नजर रखनी है कि क्या GST दरों में कटौती से सामान्य उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में कमी आ रही है।

इस पर नजर रखने के लिए उसे फिर से राष्ट्रीय मुनाफाखोरी निरोधक प्राधिकरण-एनएए को सक्रिय करना पड़ेगा। इस प्राधिकरण को एक अधिसूचना के माध्यम से सरकार ने ही लगभग निष्क्रिय कर दिया था और अब उम्मीद की जानी चाहिए कि GST की नयी दरें लागू होने के बाद एनएए को फिर से सक्रिय कर दिया जाएगा। रमेश ने कहा कि केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 171 के तहत एनएए की स्थापना इस बात पर नज़र रखने के लिए की गई थी कि क्या GST दरों में कटौती से कीमतों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि दिक्कत यह है कि NAA को निष्क्रिय कर दिया गया है।

मोदी सरकार ने पिछले साल 30 सितंबर को एक अधिसूचना जारी कर इस वर्ष एक अप्रैल से NAA को लगभग समाप्त कर दिया। GST में किये गये सुधारों का लाभ आम लोगों तक पहुंचे इस पर नजर रखने के लिए एनएए आवश्यक है। कांग्रेस नेता ने NAA की स्थिति को लेकर सरकार से सवाल पूछा कि क्या अब एनएए को नया जीवन मिलेगा। यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा कि दरों में कटौती का फ़ायदा सिर्फ़ कुछ ख़ास लोगों को ही न मिले।(वार्ता)

Spread the love

Gold
Business homeslider

सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी ₹2,200 से ज्यादा उछली…जानें आज के ताजा भाव

Gold घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सप्ताह की शुरुआत सोने और चांदी के लिए शानदार रही। पिछले सप्ताह की तेजी सोमवार को भी जारी रही, जिससे दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोना ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी ₹2,200 से अधिक […]

Spread the love
Read More
Trump vs Canada
Business homeslider International

पुल उद्घाटन से बाहर रखने पर भड़के ट्रंप, मुनाफे में 50% हिस्सेदारी का दावा

Trump vs Canada : अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव अब दोनों देशों की साझा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं तक पहुंच गया है। हालिया विवाद की वजह बना गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज, जिसके उद्घाटन समारोह में अमेरिका को पहले आमंत्रित किया गया था, लेकिन बाद में कनाडा ने निमंत्रण वापस ले लिया। इस फैसले […]

Spread the love
Read More
Business

Adani Group ने खत्म की एयरलाइन लॉन्च की चर्चाएं, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

Adani Group : भारतीय विमानन क्षेत्र में अपनी एयरलाइन शुरू करने की अटकलों पर आखिरकार अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी गई नियामकीय फाइलिंग में कहा है कि फिलहाल कमर्शियल एयरलाइन कारोबार में उतरने की उसकी कोई योजना नहीं है। कंपनी ने हालिया मीडिया […]

Spread the love
Read More