ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का एक प्रतीक, एक प्रतिज्ञा है’ : स्मृति ईरानी

images 9

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें सम्मानित करने के लिए दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा के दौरान स्मृति ईरानी ने ऑपरेशन सिंदूर के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का एक प्रतीक, एक प्रतिज्ञा है. यह केवल हमारे सशस्त्र बलों का मिशन नहीं है, बल्कि आतंकवादियों को एक स्पष्ट संदेश है कि जब भी वे हमारे देश की महिलाओं को निशाना बनाएंगे, तो पूरा देश, भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बल उनकी रक्षा के लिए वहां मौजूद रहेंगे. भारतीय सशस्त्र बलों के साथ मिलकर देश ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है.”

सरकार में आने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इलीगल इमिग्रेशन को लेकर सख्त है और लगातार बड़े फैसले ले रहा है. इसी बीच अमेरिका ने सोमवार को भारत में स्थित कुछ ट्रैवल एजेंसियों के मालिकों, सीईओ और सीनियर अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. इन एजेंसियों पर आरोप है कि ये जानबूझकर अमेरिका में अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा दे रही हैं.

आपरेशन सिंदूर में अमरीका का भी आपरेशन हो गया लगता है

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘मिशन इंडिया की कांसुलर अफेयर्स एंड डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी हमारे दूतावास और वाणिज्य दूतावासों में हर दिन अवैध आप्रवासन और मानव तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है और उन पर कार्रवाई हो रही है.’
आगे कहा गया कि विदेश मंत्रालय भारत में संचालित ट्रैवल एजेंसियों के मालिकों और वरिष्ठ अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लागू कर रहा है, ताकि अवैध आप्रवासन नेटवर्क को तोड़ा जा सके.

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ऐसी एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा. बयान में कहा गया, ‘हमारी आप्रवासन नीति का उद्देश्य न केवल विदेशी नागरिकों को अवैध आप्रवासन के खतरों के बारे में जागरूक करना है, बल्कि उन लोगों को जवाबदेह ठहराना भी है जो हमारे कानूनों का उल्लंघन करते हैं.’

International

भारत से क्यों चिढ़ता है चीन? अमेरिकी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा

China’s concern regarding India:  भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक और सैन्य ताकत अब चीन की चिंता बढ़ा रही है। भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता प्रभाव और मजबूत होती रणनीतिक स्थिति भी चीन को रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि वह पाकिस्तान के साथ अपनी दोस्ती को लगातार मजबूत कर रहा […]

Read More
International

भारत-जापान टू-प्लस-टू वार्ताः आर्थिक सुरक्षा, लचीली सप्लाई चेन पर बनी सहमति

शाश्वत तिवारी Tokyo: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टोक्यो में आयोजित चौथे भारत-जापान टू-प्लस-टू विदेश एवं रक्षा मंत्रिस्तरीय संवाद में हिस्सा लिया। जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ हुई इस उच्चस्तरीय वार्ता में दोनों देशों ने रणनीतिक तालमेल को गहरा करने के साथ-साथ […]

Read More
Thimphu
International

भूटान की विकास परियोजनाओं के लिए भारत ने दिए 61 करोड़ रुपये

शाश्वत तिवारी Thimphu: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और हिमालयी मित्र राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को एक बार फिर साकार करते हुए भूटान के विकास को नई गति दी है। भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत द्विपक्षीय विकास सहयोग को लेकर थिम्पू में भारतीय दूतावास और भूटान सरकार के बीच 20वीं मासिक […]

Read More