घरेलू कलह के चलते अधिवक्ता इंदिरा नहर में लगाई छलांग, बचाने के लिए नहर में कूदा एक युवक भी लापता

  • पुलिस मौके पर, एसडीआरएफ टीम के साथ तलाश जारी
  • चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बेरोज़गारी, पारिवारिक कलह या फिर वजह कोई और को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
चिनहट क्षेत्र के इंदिरा नहर में शुक्रवार की देर रात 37 वर्षीय अधिवक्ता अनुपम तिवारी किसी बात से नाराज़ होकर शुक्रवार की देर रात इंदिरा डैम पहुंचे और नहर में छलांग लगा ली।

यह देख उन्हें बचाने के लिए शिवम नाम का युवक भी नहर में कूद गया। नहर में तेज बहाव के चलते शिवम भी गहराई में समा गया। इंदिरा नहर में कूदने की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी। पुलिस एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित नवादा गोपालपुर निवासी 37 वर्षीय अनुपम तिवारी पेशे से वकील हैं। वह चिनहट क्षेत्र में परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में मधुबन जनपद मऊ निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले अधिवक्ता अनुपम तिवारी का पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हुई तो नाराज होकर शुक्रवार रात करीब 11 बजकर पैंतालीस मिनट इंदिरा नहर में जाकर कूद गए।

श्री सिंह के मुताबिक उन्हें बचाने के लिए उनका रिश्तेदार शिवम नहर में कूद गया। जिससे वह भी लापता हो गया। सूचना मिलते ही एसीपी विभूतिखंड, इंस्पेक्टर चिनहट मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। बताया जा रहा है अधिवक्ता अनुपम तिवारी व शिवम का शनिवार सुबह तक पता नहीं चल पाया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More
Analysis homeslider National Raj Dharm UP

जनसंख्या परिवर्तन का टाइम बम, आजादी से अब तक का सच

देश के कुछ हिस्सों में जनसंख्या का जो बदलाव पिछले सात दशकों में हुआ है, वह महज आंकड़ों की हेरफेर नहीं है। यह एक सुनियोजित परिवर्तन की कहानी है, जिस पर देश के बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठन और नीति-निर्माता चिंता जता रहे हैं। गत दिवस तमिलनाडु के राज्यपाल रहे आरएन रवि ने गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

PDA के सहारे नेताजी से कैसे आगे निकल सकते हैं अखिलेश

उत्तर प्रदेश की सियासत में मुलायम सिंह यादव का नाम हमेशा सियासत के एक बड़े खिलाड़ी के रूप में याद किया जाता है, जो एक शिक्षक के साथ अच्छे पहलवान भी थे। कुश्ती के अखाड़े से निकलकर राजनीति के मैदान में उतरे मुलायम विरोधियों को धूल चटाने का हुनर रखते थे। इटावा जिले के छोटे […]

Read More