पहलगाम कांड का बदला:अंतिम सांसें गिन रहा आतंकी संगठन

आपरेशन सिंदूर

पहलगाम:  भारतीय सेना की हुंकार के आगे दहशतगर्द ने टेका घुटने

पहलगाम:  लखनऊ। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हुई मौत का बदला लेते हुए भारतीय सेना को मंगलवार की देर रात एक बड़ी कामयाबी मिली, जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने मिसाइलें से सटीक हमला करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश – ए मोहम्मद के प्रशिक्षण ठिकानों को तबाह कर दिया। यह कार्रवाई पिछले 25 अप्रैल दिन मंगलवार 26 पर्यटकों की हुई मौत के बाद की गई।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने जिस तरह हुंकार भरी इससे साफ है कि अब दहशतगर्द अंतिम सांसें गिन रहा है। पहलगाम कांड से पहले 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला कर दिया जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान चली।

जानकार बताते हैं कि पुलवामा कांड के बाद ही खुफिया तंत्र ने आगाह किया था कि आतंकी संगठन फिर देश व प्रदेश में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपनी जमीन तैयार कर रहा है लिहाजा सतर्क रहने की जरूरत है। इस मामले में शायद तंत्र शायद बेखबर रहा नतीजतन 22 अप्रैल 2025 को आतंक का पर्याय बने आतंकियों ने 26 पर्यटकों के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया।

यह घटना देश व प्रदेश के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। बताते चलें कि आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल्स को कैसे कुचला जाए इसके लिए ऑपरेशन सिंदूर का गठन तैयार किया गया। केन्द्र सरकार की अनुमति मिलते ही भारतीय सेना के जवान उछल पड़े और पहलगाम कांड का बदला लेने के लिए हुंकार भरते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण ठिकानों पर मिसाइलें दागी।

भारतीय सेना की कार्रवाई देख दहशतगर्दों के माथे पर पसीना आ गया और छिपने के लिए जगह तलाशने लगे। पहलगाम कांड को अंजाम देने वाले वाले दहशतगर्द भारत सीमा से सटे पाकिस्तान में कैंप बनाकर फिर किसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में प्रशिक्षण दे रहे हैं इसकी भनक लगते ही भारतीय सेना चौकन्ना हुई और सिलसिलेवार मिसालें दागकर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को को तबाह कर दिया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई को देखते हुए आतंकी संगठन अब अंतिम सांसें गिन रहा है।

सनद रहे कि दो-चार दशक पहले से देश व प्रदेश के कोने-कोने में अपनी नर्सरी तैयार करने में जुटे दहशतगर्द से सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज सिर्फ आतंकवाद में कमी आई है बल्कि कई खूंखार आतंकी संगठन के मास्टरमाइंड मारे गए चाहे आतंकी अजमल कसाब रहा हो या फिर अफजल गुरु।

फिर आतंकी संगठन उभरने की कोशिश किया, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिस तरह से भारतीय सेना के जवानों ने दहशतगर्दों को घुटने टिकाया इससे साफ है कि अब नापाक इरादों वाला पाकिस्तान भारतीय सेना से बचने के लिए दुहाई मांग रहा है।

READ MORE

KPIT Technologies के संस्थापक रवि पंडित नहीं रहे, उद्योग जगत में शोक

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तर रेलवे पर लगेगा कवच सिस्टम

Bus accident Manali to Delhi
National

सड़क बनी काल, मनाली से दिल्ली जा रही बस के साथ भीषण हादसा

रोड एक्सीडेंट में 15 घायल, एक की बाहें कटीं Bus accident Manali to Delhi  : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली से दिल्ली की ओर जा रही एक निजी बस शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना सुबह लगभग  चार बजे के आसपास डेराबस्सी क्षेत्र के लाइट प्वाइंट के […]

Read More
पश्चिम बंगाल
homeslider National West Bengal

वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंचीं ममता, अब बार काउंसिल ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला राजनीति नहीं बल्कि उनकी कानूनी प्रैक्टिस को लेकर उठे विवाद का है। हाल ही में ममता बनर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील की पोशाक पहनकर पहुंचीं, जिसके बाद उनके ‘प्रैक्टिसिंग एडवोकेट’ होने के दर्जे पर […]

Read More
UP Prepaid Meter Update
National

UP में बदला बिजली बिल सिस्टम, प्रीपेड मीटर यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

UP Prepaid Meter Update : उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य में प्रीपेड बिजली मीटर की व्यवस्था को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है और अब उपभोक्ताओं के मीटर दोबारा पोस्टपेड सिस्टम में बदले जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रीपेड मीटर […]

Read More