भारतीय नववर्ष प्रकृति-विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित: मिथिलेशनंदनी शरण

नववर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में नववर्ष आयोजन का समापन खाटूश्याम परिसर में आज

प्रकृति के करीब ही रहकर मनुष्य वर्तमान में खुद को सुखी रख सकता है: रामाशीष

नया लुक डेस्क

लखनऊ। भारतीय नववर्ष प्रकृति विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित है कि किस प्रकार सूर्य की गति से और देश काल की सापेक्षता से जीवन आगे बढ़ता है। समय की यात्रा करती हुई प्रकृति किस तरह पुनर्नवा होकर स्वयं को नवीन करती हुई जीवन का पोषण करती है। भारतीय नववर्ष का शुभारम्भ बसंत से होता है जो हमारे चक्रों की पहली ऋतु है और जो मधु के द्वारा जीवन का जगत का पोषण करती है तो इसका आयोजन करने वाले सभी लोगों को साधुवाद और शुभकामनाएं देता हूँ, वह साधुवाद के पात्र हैं। अयोध्या की सिद्धपीठ श्री हनुमन्नवास के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण ने यह बातें नव वर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन भातखंडे के कला मंडपम में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बातें कहीं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय नववर्ष पूरे जगत में धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित नववर्ष का संचार देश के हर व्यक्ति में पहुँचाने के लिए समय-समय पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। हम सभी को तब और अच्छा लगेगा जब भारतीय नववर्ष पर अयोध्या जी का दर्शन करने परिवार के साथ देशवासी आएं।

आयोजन की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद आए हुए मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र माला आदि से किया गया। मुख्य अतिथि के अतिरिक्त जिन प्रमुख गणों का स्वागत किया गया उसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामाशीष सिंह अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य चिति (प्रज्ञा प्रवाह) रामाशीष सिंह आदि शामिल थे। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के साथ ही नव सम्वत्सर पर आधारित गीत …वर्ष प्रतिपदा आओ मनाएं अपने पथ पर लौट आएं…गीत की प्रस्तुति भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष ने कहा कि जीवट के हैं आप लोग। पिछले कई वर्ष से लगातार यह भारतीय तिथि पर ऐसा आयोजन करना प्रेरणादाई है। जो विषय विज्ञान पर आधारित है वह समाज से अछूता नहीं रहना चाहिए। वर्तमान में आवश्यक हो गया है कि नागरिक प्रकृति के करीब रहें और वैज्ञानिक आधारित जीवन जीएं।

समिति के अध्यक्ष डा. गिरीश गुप्ता ने बताया कि अगले दिन 30 मार्च यानी नव संवत 2082 के प्रथम दिन समारोह का समापन समारोह सांय 5.30 बजे बीरबल साहनी मार्ग पर गोमती नदी के किनारे खाटू श्याम मन्दिर परिसर में दीपोत्सव व कथा रंग फाउंडेशन, लखनऊ के कलाकारों द्वारा नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत राम कहानी के साथ होगा।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अनिता भटनागर जैन व विशिष्ट अतिथि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लखनऊ की राजयोग-शिक्षिका ब्रह्मकुमारी राधा व सेंट जोजेफ स्कूल, लखनऊ की संस्थापक-अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल होंगी। कार्यक्रम में हुए अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. गिरीश गुप्ता ने किया। जबकि मंच का संचालन समिति के मंत्री डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त मुख्य आयकर आयुक्त उषा गुप्ता करेंगी। समारोह में समिति की संरक्षक रेखा त्रिपाठी भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगी। उन्होंने बताया कि मुझे मालूम हुआ है कि लखनऊ शहर में ही इस बार 21 समितियां विक्रम संवत्सर मना रही हैं, गोमती के पांच घाटों पर इसके कार्यक्रम आयोजित किये जाने की तैयारी है। यही नहीं भारतीय नव वर्ष को लेकर आम लोगों में भी उत्साह जग रहा है। व्यापारियों द्वारा भी इस मौके पर ग्राहकों का मुंह मीठा कराना, तिलक लगाना और खरीदारी पर कुछ छूट भी देने की तैयारी की जा रही है।

समिति द्वारा किए गए आयोजन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रख्यात स्तम्भकार हृदय नारायण दीक्षित ने भी नववर्ष का स्वागत किया और आयोजन को सराहा।इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह, रेखा त्रिपाठी, डॉ. हरेंद्र श्रीवास्तव, रामस्वरूप यादव, भुवनेश्वर, राधेश्याम सचदेवा, रघुराज शर्मा, प्रियंका चौहान, कमलेंद्र मोहन, शेषनाथ सिंह, अजय सक्सेना, अरुण तिवारी, श्याम जी, गोपाल जी, आकाश मिश्रा, सुमित तिवारी, डॉ. संगीता शुक्ला, अमित चंदेल और दीपक अग्रवाल, भारत सिंह, धर्मेंद्र अस्थाना, आकाश मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Central UP

बेहतर समन्वय से बनेगा भविष्य का फार्मा इकोसिस्टम : सुनील

शिक्षा, उद्योग, नवाचार, रेगुलेटरी और फार्मेसी प्रैक्टिस के बेहतर और लगातार समन्वय की जरूरत भारतीय फार्मेसी शिक्षा के वास्तुकार: प्रो. महादेव लाल श्रॉफ को  किया याद लखनऊ। भारत देश में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम एल सराफ के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों चिकित्सालय फार्मेसी संस्थानों उद्योगों आदि […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

महापौर के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य हुए शामिल लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। […]

Read More
Central UP

पुलिस मुख्यालय में खेली गई फूलों की होली, हुआ होली मिलन समारोह

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियो एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ […]

Read More