इस राज्य में अब 16 साल के बच्चे नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम

GettyImages 2209616736

बेंगलुरु। सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर सभी चिंतित हैं। इसी चिंता को भांपते हुए कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने बच्चों में बढ़ते मोबाइल और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर बड़ी चिंता जताते हुए एक अहम घोषणा की है। शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए CM ने कहा कि राज्य सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम उठाएगी। करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये के बजट में सरकार ने शिक्षा और डिजिटल सुरक्षा को लेकर कई नई पहलें घोषित की हैं। CM ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने और मोबाइल के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जोर

CM सिद्धारमैया ने कहा कि कम उम्र में मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर असर डाल रहा है। इसलिए 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यदि यह नियम लागू होता है तो कर्नाटक ऐसा कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य बन सकता है।

ये भी पढ़ें

बालेन शाह के नेतृत्व में बनेगी नई सरकार – सविता गौतम

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

छात्रों के लिए AI आधारित लर्निंग सिस्टम

राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लर्निंग सिस्टम शुरू करने की घोषणा भी की है। यह सिस्टम कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए विकसित किया जाएगा और इसे IIT धारवाड़ के सहयोग से तैयार किया जाएगा। इस पर्सनलाइज्ड डिजिटल ट्यूटरिंग प्रोग्राम से राज्य के लगभग 12.2 लाख छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

सांस फूलना और तेज़ धड़कन की वजहें और कैसे बढ़ाएं अपनी फिटनेस और स्टैमिना !

 

इंजीनियरिंग शिक्षा को बढ़ावा

सरकार ने बेंगलुरु स्थित यूनिवर्सिटी विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (UVCE) को IIT की तर्ज पर विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसमें से 100 करोड़ रुपये चालू वर्ष में जारी किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए 2,000 नए शिक्षकों की भर्ती को भी मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से एक ओर जहां छात्रों की शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, वहीं दूसरी ओर बच्चों को डिजिटल दुनिया के संभावित खतरों से भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। (BNE)

ये भी पढ़ें

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी ,12 करोड़ रुपए की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

PG में लौटने से भयभीत छात्र, DU ने कॉलेजों में बनाया अस्थायी ठिकाना

New Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद इलाके में रहने वाले छात्रों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हादसे के बाद कई छात्र अपने पीजी में वापस जाने से बच रहे हैं। ऐसे छात्रों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने साउथ कैंपस के […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ से राष्ट्रीय मंच तक चमका नाम, डॉ. संतोष शुक्ल को मिला आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान

डॉ. संतोष शुक्ल को मिला प्रतिष्ठित ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’ Pratapgarh : की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेधा और ज्ञान-परंपरा का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराया है। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में वर्षों से निरंतर सक्रिय रहकर उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतापगढ़ निवासी डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को प्रतिष्ठित ‘आचार्य […]

Read More