मिथुन व प्रतिभा को नौशाद सम्मान, साक्षी, अदिति और सौम्या को शान-ए-अवध

नौशाद सम्मान समारोहः जवानों के बीच सजी संगीत की महफिल

लखनऊ। अवध फेस्टिवल के दो हिस्सों में बंटे कार्यक्रम में सराका होटल के आंगन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गायिका प्रतिभा सिंह बघेल को नौशाद सम्मान प्रदान किया तो संगीतकार मिथुन शर्मा छावनी के पुनीत दत्त ऑडिटोरियम में अतिथियों लेफ्टिनेंट जनरल सुरेन्द्र सिंह और जीओसी मुप्सा मेजर जनरल सलिल सेठ द्वारा सम्मानित हुए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने गायिका साक्षी तनेजा व अदिति राय के संग लेखिका सौम्या बाजपेयी को शान ए अवध सम्मान से नवाजते हुए कहा कि अवध फेस्टिवल के ऐसे गरिमामय आयोजन अवध की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ कलाकारों को सम्मान दिलाते हैं। यहां अतिथियों का स्वागत हुनर क्रिएशन क्राफ्ट एसोशिएशन की अध्यक्ष फरीदा यास्मीन ने किया। संयोजक जफर नबी को सीआईएम की ओर से सम्मानित किया गया। यहां उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत और निदेशक डा.शोभित कुमार नाहर, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अनीस अंसारी व गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

जवानों के समक्ष पुनीत दत्त ऑडिटोरियम में प्रतिभा सिंह बघेल ने सैनिकों को समर्पित करते हुए- ऐ मेरे वतन के लोगों…. और आगे लखनऊ के लिए दिल क्या चीज़ है मेरी जान लीजिए…. गीत पेश किये। इससे पहले कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ कांतिका मिश्रा की कथक प्रस्तुतियों से हुआ। इसके बाद अदिति राय ने- दिल‌ सुन रहा है…. गीत से शुरुआत करते हुए दूसरा गीत- धागे से बंधा पंख लिए उड़ा जाए…… और फिर भूलभुलैया-तीन का गीत दो दिलों की प्रेम कहानी…. और आगे-

मेरे ढोलना सुन मेरे प्यार की धुन…. व हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में….. गीत सुनाये। दुबई से आई गायिका साक्षी तनेजा ने गजल‌ये आज देखा है देखने के बाद…., मोहब्बत करने वाले कम न होंगे ,तेरी महफ़िल में हम न होंगे….. और चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है…. जैसी गजलों से सुनने वालों को नवाजा।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More