निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता

मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एजाज अहमद ने आज अलका याग्निक के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में ‘ऐसा अपना याराना’ गाना रिकॉर्ड किया।

मेलोडी किंग के नाम से मशहूर शब्बीर कुमार की आवाज में हुए रिकॉर्ड गाने को अहमद सिद्दीकी ने लिखा है और इसके म्यूजिक डायरेक्टर दीन मोहम्मद हैं। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एजाज अहमद ने कहा- ‘ऐसा अपना याराना’ संगीत प्रेमियों के लिए एक सौगात है। बहुत सालों के बाद फिल्म इंडस्ट्री में दोस्ती वाला गाना आ रहा है। इस गीत को शब्बीर कुमार ने बहुत ही मेलोडियस अंदाज में गाया है। जिसमें उनका साथ डॉक्टर फहीम ने दिया है। यह एक युगल गीत है। जल्द ही इस गाने शूटिंग करके रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि ‘ ऐसा अपना याराना’ 7 हेवन म्यूजिक के चैनल पर रिलीज होगा। गाने की रिकॉर्डिंग के अवसर पर सिंगर शब्बीर कुमार ने कहा- आज की तारीख में दोस्ती पर गीत आने बंद हो गए हैं। पहले ‘याराना’ जैसी कई फिल्मों में दोस्ती पर खूब गीत आते थे। मुझे जब इस गीत के बारे में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एजाज अहमद ने बताया तो इस गीत को लेकर मैं काफी उत्सुक हुआ। यह गीत दोस्ती का एक पैगाम देती है। इस गीत को सुनने के बाद लोगों को अपनी दोस्ती का एक अलग ही एहसास होगा।

वहीं, बता दें कि शब्बीर कुमार को रफी साहब की आवाज कहा जाता है। फिल्म ‘कुली’ के सभी गाने पहले रफी साहब गाने वाले थे। लेकिन रफी साहब के निधन के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर मनमोहन देसाई ऐसी आवाज चाहते थे जो रफी साहब जैसा गाता हो। उन्होंने कुली में शब्बीर कुमार से ‘हज का महीना’ गवाया। इस गाने के बाद शब्बीर कुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते अमिताभ बच्चन की फिल्मों के लिए एक खास आवाज बन गए।

Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More
Entertainment homeslider

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, PM से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों और फिल्म जगत तक भी पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बिगड़ते हालात और हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के कारण वह भारत लौट […]

Read More
Entertainment

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने किया तिरुपति मंदिर में दर्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शादी या किसी बड़े शुभ अवसर के बाद मंदिर दर्शन की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। यही वजह है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की। नवविवाहित जोड़ा रविवार को तिरुमाला तिरुपति […]

Read More