दो बेटियों के बाद नहीं हुआ बेटा तो महिला ने किया आत्महत्या

भदोही । भदोही जिले के एक गाँव में मंगलवार की भोर में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने बताया है कि बेटा न पैदा होने की वजह से महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर लिया जबकि उसके पास दो बेटियां पहले से मौजूद हैं। भदोही जनपद के थाना सुरियावां क्षेत्र के गाँव वीरभद्र पट्टी में विवाहिता सोनी (35) पत्नी जितेंद्र बिन्द पुत्र कुंज बिहारी बिन्द ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां पुलिस मौके पर पहुँच गईं। महिला साड़ी के फंदे में झूलती मिली।

सुरियावां थानाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता के दावे के अनुसार पति जितेंद्र बिन्द और परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रात में महिला रोज की तरह भोजन करने के बाद सोने चली गईं। रात तीन बजे भोर में पति जब कमरे में गया तो पत्नी साड़ी के फंदे में झूलती मिली। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि महिला को दो बेटियां हैं जिनकी उम्र नौ और ग्यारह साल है। महिला को लड़का न पैदा होने ने वह बेहद दुःखी रहती थी जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

अरविन्द गुप्ता के अनुसार घटना स्थल में मायके पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में महिला के शव को फंदे से उतारा गया। उनकी तरफ से किसी प्रकार का आरोप ससुराल वालों पर नहीं लगाया गया है। फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया। पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जाँच करेगी। (BNE)

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More