विनीत खंड: नवनिर्मित पुलिस चौकी का DCP पूर्वी ने किया उद्घाटन

  • इस मौके पर कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में एक और पुलिस चौकी का निर्माण किया गया। गोमतीनगर क्षेत्र के हुसड़िया चौराहे के पास विनीत खंड में नवनिर्मित पुलिस चौकी का डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह फीता काटकर उद्घाटन ने किया।

उद्घाटन समारोह में डीसीपी ने बताया कि यहां पर एक पुलिस बनना बहुत जरूरी थी। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी ने इस चौकी को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए मन बनाया और उनकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने बताया कि इस चौकी पर महिला उपनिरीक्षक गुरु प्रीत कौर को चौकी प्रभारी बनाया गया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी ने जनसहयोग से चौकी का निर्माण कार्य शुरू कराया और आज बनकर तैयार भी हो गई है।

इस मौके पर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह, एसीपी विनय कुमार द्विवेदी, सीओ एल आई वो के अलावा महिला उपनिरीक्षक गुरु प्रीत कौर, हेड कांस्टेबल राजन, कई दरोगा एवं कई पुलिस कर्मियों तथा कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More