ADG, DIG और SSP ने दिया कंधा दिया

  • इंस्पेक्टर की अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग रहे मौजूद
  • चार कुख्यात बदमाशों को किया था ढेर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शामली जिले में मुठभेड़ शहीद हुए एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार का पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे गुरुग्राम से मेरठ पुलिस लाइन लाया गया। परिजन दस बजे शव घर लेकर पहुंचे। घर से श्मशान घाट तक सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं इस दौरान सुनील कुमार अमर रहें के नारे भी लगते रहे। श्मशान घाट पर शव से लिपटा तिरंगा इंस्पेक्टर के भाई को सौंपा गया। बताया गया कि सांसद अरुण गोविल ने शहीद के परिवार को सांत्वना दी। शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार का अंतिम संस्कार इंचौली स्थित उनके गांव मसूरी में किया गया। बेटे मंजीत ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी।

शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी- बेटी को सांत्वना देने के साथ संभालते रहे घर वाले

बताया जा रहा है कि शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी, बेटी व बेटे को सांत्वना देने के साथ संभालते रहे करीबी व घर वाले। बताया गया कि इससे पहले मेरठ पुलिस लाइंस में एडीजी मेरठ डीके ठाकुर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी विपिन टाडा, एसएसपी एसटीएफ घुले सुशील चंद्रभान ने शहीद के शव को कंधा दिया। वहीं भारी संख्या में एसटीएफ टीम भी अपने साथी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंची। सनद रहे कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार बुधवार को शहीद हो गए थे। सोमवार (20 जनवरी) की रात उनकी टीम ने शामली में कग्गा गैंग के 4 बदमाशों का एनकाउंटर किया था। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर के पेट में दो गोली लगी थी। सुनील कुमार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जरी की गई थी। हालांकि, तीन दिनों तक जिंदगी-मौत से लड़ने के बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अंतिम सांस ली।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More