बिजली मीटर चैक करने गई टीम पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड शहर में बिजली मीटर चैक करने के दौरान कुछ लोगों ने बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की और POS मशीन तोड़ दी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भिंड की टीम शहर के बताशा बाजार क्षेत्र में बिजली कनेक्शन चैक करने पहुंची थी। टीम का नेतृत्व उप महाप्रबंधक विवेक कुमार चावरे कर रहे थे और उनके साथ अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। जैसे ही टीम बताशा बाजार स्थित एक साड़ी शोरूम के बिजली मीटर की जांच करने लगी, तभी व्यापारियों दीपक जैन, अभिषेक जैन और पंकज सोनी ने बिजली जांच का विरोध किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने टीम से बहस की, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।(वार्ता)

homeslider Madhya Pradesh

खंडवा में किन्नर गुरु सितारा ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम मिला ‘सीता’  शहर में चर्चा तेज

नया लुक डेस्क खंडवा/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किन्नर समाज की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा द्वारा सनातन धर्म अपनाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें नया नाम “सीता” दिया गया। नया […]

Read More
homeslider Madhya Pradesh

“अगर न्याय नहीं मिला तो रोजनामचे को ही मेरा सुसाइड नोट माना जाय,”

भोपाल में सब इंसपेक्टर ने पुलिस अधीक्षक पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप SP के खिलाफ ही रोजनामचे में डाल दी SI ने रिपोर्ट, नया लुक ब्यूरो मध्यप्रदेश के भोपाल देहात पुलिस महकमे में एक गंभीर विवाद सामने आया है। सूखीसेवनिया थाने में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) केसी यादव ने भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक […]

Read More
Madhya Pradesh

डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर जा पलटी कार, भिंड में दर्दनाक हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

भिण्ड : जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यादव नगर इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जा पलटी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर […]

Read More