भारत मालदीव ने मजबूत द्विपक्षीय सहयोग देगा दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ

शाश्वत तिवारी

माले। मालदीव में भारत के नवनियुक्त उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम ने सोमवार को यहां विदेश मंत्रालय मुख्यालय में मालदीव के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्ला खलील से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय सहयोग के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक के बाद डॉ. खलील ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा भारत के नए उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम का हार्दिक स्वागत, उच्चायुक्त के साथ मेरी पहली बैठक बहुत उपयोगी रही। हमने अपने दोनों देशों के बीच के ऐतिहासिक संबंधों पर विचार किया और घनिष्ठ साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जो हमारे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ पहुंचाती रहेगी।

खलील की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर लिखा मालदीव गणराज्य के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील से मिलकर सम्मानित महसूस किया और भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। यह बैठक मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू को उच्चायुक्त बालासुब्रमण्यम द्वारा परिचय पत्र प्रस्तुत करने के बाद हुई। डॉ. खलील ने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को स्वीकार किया और वर्षों से मालदीव को भारत के दृढ़ समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

उच्चायुक्त बालासुब्रमण्यम ने अपनी प्रतिक्रिया में गर्मजोशी से स्वागत के लिए अपने समुद्री पड़ोसी देश का आभार व्यक्त किया और दीर्घकालिक साझेदारी को गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने भारत-मालदीव संबंधों के पारस्परिक महत्व को रेखांकित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और बढ़ाने के अपने साझा संकल्प पर जोर दिया।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More