कई साल बाद भी नहीं बन पाई प्रज्ञा स्कूल को जाने वाली सड़क, बच्चों और स्थानीय लोगों को होती है परेशानी

  • नगर निगम विभाग बना मूकदर्शक, शायद बड़े हादसे का इंतजार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के सभी जिलों के नगर निगम एवं नगर पालिका में तैनात अफसरों को आदेश जारी कर कहा कि सभी मार्गों को दुरुस्त कराएं, लेकिन यूपी में कुछ ऐसी सड़कें व गलियां हैं जहां लोगों का चलना दुश्वार है। और जिलों की बात छोड़ दें तो राजधानी लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर की दूरी पर अयोध्या रोड पर चिनहट क्षेत्र स्थित सेमरा गांव की हालत बद से बद्तर नजर आ रही है। सेमरा गांव में दाखिल होते ही बिना बरसात के जलभराव इस कदर है कि लोगों का निकलना दूभर है। यही नहीं वहीं पर प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज है वहां की गली भी बद से बद्तर है।

स्थानीय एवं कालेज प्रशासन ने बताया कि इस मामले की स्थानीय सभासद से लेकर नगर आयुक्त तक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया, लेकिन सब बेअसर साबित होकर रह गया। बताया जा रहा है कि वहीं तालाब है जो इस समय मानो नदी की तरह उफान पर है।बताया ग या कि कई साल गुजर जाने के बाद भी पक्की सड़क में तब्दील नहीं हो सका है। वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुआ रास्ता बारिश के दिनों में और अधिक कीचड़ से भर जाता है। रास्ते पर चलते हुए कई बार बच्चे गिरगर चोटिल हो चुके हैं। स्कूल में आस-पास बनी कालोनी एवं गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं कि कहीं फिसल कर गिर न जाए।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More