भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को दिया रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य

राजकोट। प्रतिका रावल 154 और कप्तान स्मृति मंधाना 135 की तूफानी शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को जीत के लिए रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी प्रतिका रावल और कप्तान स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए रिकार्ड 233 रनों की साझेदारी की। 27वें ओवर में ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने स्मृति मंधाना को आउट कर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। मंधाना ने 80 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के लगाते हुए 135 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मात्र 70 गेंदों में अपना 10वां एकदिवसीय शतक भी पूरा किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी ऋचा घोष ने प्रतिका रावल के साथ दूसरे विकेट लिये 104 रनों की साझेदारी की। 39वें ओवर में आर्लीन केली ने ऋचा घोष को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। ऋचा घोष ने 42 गेदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से (59) रन बनाये।

दोहरे शतक की ओर बढ़ रही प्रतिका रावल को 44वें ओवर में फ्रेया सार्जेंट ने डेम्पसी के हाथों कैच आउट कराया। प्रतिका रावल ने 129 गेंदों में 20 चौके और एक छक्का लगाते हुए 154 रन बनाये। रावल तीसरी ऐसी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने 150 के आंकड़े का पार किया है। तेजल हसबनिस 28, हरलीन देओल 15 रन बनाकर आउट हुई। दीप्ति शर्मा 11 और जेमिमा रॉड्रिग्स चार रन बनाकर नाबाद रही। भारतीय महिला टीम के बल्लेबाजों ने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 435 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आयरलैंड की ओर से ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने दो विकेट लिये। आर्लीन केली, फ्रेया सार्जेंट और जॉर्जिना डेम्पसी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

homeslider Sports

हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी की बराबरी की, भारत के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए New Zealand national cricket team को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की है। इस जीत के […]

Read More
Sports

टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम

भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है। इस घोषणा के बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों […]

Read More
homeslider Sports

T20 वर्ल्ड कप में चमके संजू सैमसन, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया, बल्कि टूर्नामेंट के सबसे बड़े व्यक्तिगत सम्मान ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पर भी कब्जा जमा लिया। उनकी आक्रामक और लगातार प्रभावी पारियों ने टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम […]

Read More