ड्रग्स के पैसे को लेकर नाबालिग सहपाठियों में हुआ विवाद, एक ने दूसरे पर किया पत्थर से वार, मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रायगढ़ जिले के पेन इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर मिल रही है। यहाँ ड्रग्स के नशे में लत के शिकार दो नाबालिग सहपाठियों के बीच ड्रग्स के पैसो को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे सहपाठी 14 के सर पर एक भारी पत्थर से हमला कर दिया। सहपाठी की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद आरोपी हमलावर 15 ने सहपाठी के शव को झाड़ियों में फेक दिया। और मौके से फरार हो गया। ये दोनों क्लास आठ के छात्र थे अक्सर स्कूल से गैरहाजिर रहा करते थे।आरोपी को हिरासत में लेकर सुधार गृह रिमांड होम भेज दिया गया है।

पुलिस ने ऐसे किया जघन्य हत्या का खुलासा

पेन पुलिस ने इस जघन्य हत्या का खुलासा करने के लिए 50 से अधिक CCTV फुटेज की जांच की और मृतक के चार दोस्तों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि मृतक और आरोपी दोनों नियमित रूप से स्कूल छोड़कर नशीले पदार्थों का सेवन करते थे। पूछताछ के दौरान, आरोपी और उसके दोस्तों ने खुलासा किया कि नशे के लिए पैसे जुटाने के दौरान हुए झगड़े ने इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी को हिरासत में लेकर सुधार गृह (रिमांड होम) भेज दिया गया है। (BNE )

homeslider Maharastra National

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हिलेरी क्लिंटन का किया भव्य स्वागत

मुंबई स्थित प्रतिष्ठित आवास ‘एंटीलिया’ में एक यादगार शाम तब सजी जब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का स्वागत किया। यह मुलाकात केवल औपचारिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि सांस्कृतिक संवाद, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों […]

Read More
Business Economy Maharastra

गिरावट के साथ खुला बाजार: BSE Sensex और NSE Nifty 50 पर IT शेयरों का दबाव

मुंबई से मिले संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में आईटी और सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में बिकवाली हावी रही, जिसका असर प्रमुख सूचकांकों पर साफ दिखाई दिया। 30 शेयरों वाला BSE Sensex करीब 248 अंकों की गिरावट के साथ 83,203 के आसपास […]

Read More
homeslider Maharastra National

समंदर में भागे जा रहे थे 3 जहाज, इंडियन कोस्ट गार्ड ने पीछा कर के पकड़ा, खुल गया बड़ा खेल

मुंबई तट के पास समुद्र में चल रहे एक संदिग्ध ऑपरेशन का खुलासा करते हुए Indian Coast Guard (ICG) ने तीन विदेशी तेल टैंकरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई केवल एक सामान्य चेकिंग नहीं थी, बल्कि हाई-टेक निगरानी और समुद्री खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया एक सटीक ऑपरेशन था। इस पूरे घटनाक्रम […]

Read More