कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर कार दुर्घटना में घायल

बेलगावी। कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर और उनके भाई एवं विधान परिषद सदस्य (MLC) चन्नाराज हत्तीहोली पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर चन्नम्मा कित्तूर तालुक में मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटना में घायल हो गए।

दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब वाहन के चालक ने कथित तौर पर एक आवारा कुत्ते को बचाने के लिए अचानक कार मोड़ दी, जिससे कार एक पेड़ से जा टकराई। सुश्री हेब्बालकर को चेहरे और पीठ पर चोटें आईं, जबकि उनके भाई को सिर में चोट लगी।

सुश्री हेब्बालकर के पुत्र मृणाल हेब्बलकर ने पत्रकारों से बातचीत में घटना की पुष्टि की और बताया की आवारा जानवर के अचानक सामने आने के कारण दुर्घटना हुई। चन्नम्मा कित्तूर तालुक स्थित दुर्घटना स्थल ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा चिंताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। (वार्ता)

homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More
homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More