विश्व हिंदी दिवस पर, प्रणव गुंजार है हिंदी

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

हिंसा से जिसको दुख होता
वह है हिंदुस्थान हमारा।
और अहिंसा मे जो जीता
ऐसा हिंदू नाम हमारा।।

प्रेम भाव से विश्व बनाया
वह सच्चिदानंद जग पावन।
यहां बाल क्रीड़ा करते हैं
बारंबार जन्म ले उन्मन।।

कभी राम बन कर आता हैं,
कभी कृष्ण बन खेल रचाता।
गौएं चरा बजाता वंशी ।
हलधर हो बलराम कहाता।।

ऋषि मुनि संत योगिजन आते
मानव बन पावन धरती पर।
वेदमंत्र से गूंजे अंबर-
संस्कृत से शोभा है भू पर।।

अक्षर स्वर व्यंजन ज्योतिर्मय।
वर्णो का इतिहास यहां पर।।
छत्तिस रागिनियां गाती हैं।
छ: रागों में उतर धरा पर।।

गंधर्वो का गायन होता।
नृत्य करे अप्सरा निरंतर।।
जो सुरलोक सप्त सुर भरतीं,
धरती उतरें स्वर्ग बना कर।।

हिंदी सबसे मधुर धरा पर
भीतर से बाहर है आती।
आत्मा का अनहद निनाद है।
है गुंजार प्रकृति की थाती।।

Litreture

बालगीत : ठंढी आई ठंढी आई

बंदर,भालू,कुत्ता बिल्ली, सबको तो ठंडी है लगती। गाय भैस हाथी बकरी को, इनको भी तो ठंडी लगती।। पर इनकी मां ख्याल न करती। बिना किसी कपड़े के देखो। बाहर जाने को है कहती।। पर हमको स्वेटर पहना कर। मां बाहर जाने को कहती।। सुबह सांझ को ठंड बढ़ी है। दोपहरी में धूप सजी है।। दिन […]

Read More
homeslider Litreture

शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा रात में कृष्ण रचाई‌ रास। चंदा देख विभोर हो की अमृत बरसात।।१।। ये भी पढ़े शरद पूर्णिमा : जानें किस मुहूर्त में आज रात रखें चांद की रोशनी में खीर सभी वनस्पतियां जगीं, किया अमृत रस पान। रोग निरोधक हो गई,कर सोमामृत पान।।२।। प्रेम पगी गोपी चली सुन मुरली की तान । क्लीं […]

Read More
homeslider Litreture

भोजपुरी व्यंग्यः विकास खातिर गदहन के जरूरत बा…

आशीष द्विवेदी हम त कहऽ तानी लोकू की बेमारी के एतना खतरा लागत रहे त देश के सब गदहन के दिल्ली बोला लेवे के चाहत रहल हा, एके जगह रहला पर सुरक्षा के चिंता ना रहीत और गदहन के मीटिंगों हो जाईत। हमार त सरकार से निवेदन बा की गदहन के वैल्यू दिहल जाए। देश […]

Read More