एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की खुदकुशी

  • मौके से मिला सुसाइड नोट, कारण स्पष्ट नहीं
  • पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
  • चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर वजह कोई और को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी शुक्रवार को बी ए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षित उपाध्याय ने हास्टल के कमरे में खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्रा द्वारा जान देने की खबर मिलते ही डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एसीपी पूर्वी राधा रमण सिंह व एसओ चिनहट सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के दौरान कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक जनपद मथुरा की रहने वाली अक्षिता चिनहट क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में बी ए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कमरा नंबर 308 में रहकर पढ़ाई करती थी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक शुक्रवार सुबह सूचना मिली की अक्षिता नाम की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है।उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे दाखिल हुए तो देखा कि अक्षिता का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। एसीपी पूर्वी राधा रमण सिंह का कहना है कि इसकी सूचना घर वालों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। एसओ चिनहट भरत पाठक के मुताबिक मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More