महाकुंभ 2025 में हरित कुंभ- स्वच्छ कुंभ- पवित्र कुंभ हेतु स्वयंसेवक संकल्पित…. प्रवीण जी

संग्रहित थाली थैला को संघ कार्यालय से झंडी दिखाकर किया गया रवाना

प्रतापगढ़। प्रयागराज के पुनीत धरा पर 13 जनवरी 2025 से लग रहे महाकुम्भ को प्लास्टिक थाली, प्लास्टिक गिलास व प्लास्टिक थैला मुक्त बनाने की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ की पर्यावरण गतिविधि द्वारा चल रहे एक थाली एक थैला अभियान के अंतर्गत संघ कार्यालय केशव कुंज प्रतापगढ़ में एकत्रित हजारों स्टील थाली,व कपड़ा का थैला बुधवार को जिला प्रचारक प्रवीण द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए भेजा गया ।

इस मौके पर जिला प्रचारक प्रवीण ने कहा कि शताब्दी वर्ष में पर्यावरण संरक्षण का संदेश संघ के स्वयंसेवको द्वारा महाकुंभ 2025 हेतु थाली, थैला अभियान चलाकर दिया गया। इस अभियान से देश का हर नागरिक प्रयागराज महाकुंभ को प्रदुषण मुक्त /प्लास्टिक मुक्त करने हेतु संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हम सभी समाज के बंधुओ से आग्रह है कि पावन महाकुंभ की पवित्रता को बनाए रखने के लिए यह संकल्प ले कि महाकुंभ में जब भी स्नान हेतु जाएंगे न गंदगी फैलाएंगे न फैलने देंगे।

तदुपरांत जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों व समाज के सहयोग से प्रयागराज महाकुंभ 2025 में हरित कुंभ- स्वच्छ कुंभ- पवित्र कुंभ,के लिये घर-घर से संग्रह करके प्रयागराज भेजा गया । इस मौके पर प्रमुख रूप से क्रीडा भारती के जिला अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, नगर प्रचारक विवेकानंद, सुमित, धीरज,संजय, आशीष, प्रशांत, रमेश पटेल,बिपिन,शिवेश आदि उपस्थित रहे।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More