भारतीय सहायता से निर्मित कॉलेज और छात्रावास नेपाल को सौंपा

शाश्वत तिवारी

कोलंबो। नेपाल के म्याग्दी में भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित एक कॉलेज परिसर और छात्रावास भवन को सोमवार को संस्थान की प्रबंधन समिति को सौंप दिया गया। इस मल्टीपल कैंपस और हॉस्टल बिल्डिंग का निर्माण ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के अंतर्गत भारत सरकार के अनुदान से किया गया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि 2.79 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से निर्मित भवनों को सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय दूतावास में काउंसलर अविनाश कुमार सिंह और जिला समन्वय समिति, म्याग्दी के प्रमुख राज कुमार थापा ने औपचारिक रूप से परिसर प्रबंधन समिति को सौंपा।

दूतावास ने कहा नेपाल-भारत विकास सहयोग के अंतर्गत भारत सरकार के अनुदान का उपयोग मानविकी ब्लॉक, प्रबंधन ब्लॉक, लड़कियों के छात्रावास ब्लॉक और अन्य संबद्ध सुविधाओं सहित परिसर भवनों के निर्माण के लिए किया गया। यह परियोजना उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) से जुड़ी है, जिसे जिला समन्वय समिति, म्याग्दी के माध्यम से कार्यान्वित किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वय समिति के प्रमुख म्याग्दी मल्टीपल कैंपस के अध्यक्ष ने नेपाल के लोगों के उत्थान में भारत सरकार के निरंतर विकासात्मक समर्थन की सराहना की। बता दें कि भारत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में एचआईसीडीपी के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से नेपाल का सहयोग कर रहा है। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य से लेकर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में लगातार अपने पड़ोसी देश की मदद कर रहा है।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More