नए साल का आगाज ऐसा तो अंजाम क्या होगा

  • पांच कत्ल ने इलाकाई नहीं बल्कि यूपी को झकझोर कर रख दिया
  • घटना को सुनकर हर कोई सिहर उठा, लेकिन परिवार का जान लेने वाले युवक के चेहरे पर सिकन नहीं
  • लखनऊ में नाका क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में पिछले साल यानी वर्ष 2024 में खूब खून-खराबा हुआ और बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर भी हुए। घटनाओं को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने नए साल पर फूंक-फूंककर कदम रखने का मन बनाया कि अपराध में गिरावट आए, लेकिन साल के पहले ही दिन आगरा निवासी अरशद ने नाका स्थित शरणजीत होटल में अपनी मां और चार बहनों का खून बहाकर खुद तो नहीं हिला, लेकिन राजधानी लखनऊ सहित पूरे यूपी को हिलाकर जरूर रख दिया।

राजधानी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अलग-अलग तरीके के अभियान का कातिलों की सेहत पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। जहां एक नए साल पर गहनता से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ आगरा निवासी अरशद शरणजीत होटल में अपनी मां और चार बहनों के ऊपर चाकू से हमला कर जान ले रहा था। खास बात यह है कि होटल के कमरे में अरशद बस का खून बहा रहा था, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। बताया जा रहा है कि पुलिस और होटल कर्मियों को उस समय जानकारी हुई जब खुद वीडियो वायरल कर अरशद ने जानकारी दी। नरसंहार की खबर मिलते ही राजधानी लखनऊ के लोग नहीं बल्कि पूरे यूपी के लोगों में कोहराम मच गया और चारों ओर चर्चा का विषय बन गया।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More