द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा जयशंकर का अमेरिका दौरा

शाश्वत तिवारी

वाशिंगटन। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का रविवार को छह दिवसीय अमेरिका दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और भारत-अमेरिका साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। विदेश मंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन से भी मुलाकात की, जिस दौरान दोनों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर उपयोगी चर्चा हुई।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा वाशिंगटन डी.सी. में एंटनी ब्लिंकन से मिलकर बहुत खुशी हुई। पिछले चार वर्षों में भारत-अमेरिका साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। इस बात पर सहमति हुई कि कई क्षेत्रों में हमारा सहयोग मजबूत हुआ है, साथ ही हमारे सहजता स्तर में भी वृद्धि हुई है। मुझे विश्वास है कि भारत-अमेरिका संबंध हमारे आपसी हितों के साथ-साथ वैश्विक भलाई के लिए भी काम करेंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री ने अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतावासों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता की और विश्वास जताया कि इस विचार-विमर्श से दोनों देशों के बीच साझेदारी के निरंतर विकास में तेजी आएगी। जयशंकर ने सम्मेलन के बाद एक एक्स पोस्ट में लिखा वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास की टीम और न्यूयॉर्क, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, ह्यूस्टन और अटलांटा में स्थित हमारे महावाणिज्यदूतों के साथ एक उत्पादक (प्रोडक्टिव) दिन। प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश पर ध्यान केंद्रित करते हुए साझेदारी को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की। साथ ही यूएसए में भारतीय समुदाय की बेहतर सेवा करने पर विचार साझा किए।

अमेरिका और भारत के बीच उच्च स्तरीय वार्ता लगातार जारी है। जयशंकर का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर में अमेरिका यात्रा और चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद हुआ है। विदेश मंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिनों बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे से भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More