देश में सबसे ज्यादा शराब पीती है इस राज्य की महिलाएं

लखनऊ। आधुनिक समाज में शराब का सेवन आम बात हो गया है। बड़े- बड़े घरानों के पुरुषों को छोड़िये, लड़कियां और घर की महिलाएं भी पुरुषों का साथ देने के लिए शराब का सेवन धड़ल्ले से कर रही है,लेकिन क्या आपको पता है कि देश में किस राज्य की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती है। यहाँ आपको बता दें ,कि शराब का सेवन करना स्वास्थय के लिहाज से खतरनाक होता है।
एक समय था जब समाज में शादी के समय होने वाले दामाद से विशेष रूप से पूछा जाता था कि लड़का शराब तो नहीं पीता है? लेकिन आज लड़कियों ने भी इस मिथक को तोड़ दिया है। अब आधुनिक घराने की लड़किया पब ,रिसॉर्ट्स में पुरुषों को लगातार इस मामले में टक्कर देती मिल रही है। महिलाएं शराब पीने के मामले में भी पुरुषों से पीछे नहीं है। देश के अरुणाचल प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती है।

नेशनल फैमिली एंड हेल्थ सर्वे में हुआ खुलासा

देश में केंद्र सरकार ने साल 2019 से लेकर 2022 के बीच नेशनल फैमिली एंड हेल्थ सर्वे करवाया था। इस सर्वे के अनुसार पता चला कि महिलाएं भी खूब शराब पीती हैं। आंकड़ों के मुताबिक हर वर्ष भारत में 16 करोड लोग शराब पीते हैं। इनमें से बहुत बड़ी भागीदारी महिलाओं की भी है। यह भागीदारी करोड़ों में है। देश के अरुणाचल प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीने शौक रखती है। बताया गया है कि प्रदेश में 15 साल से ऊपर की 24 फीसदी की लड़कियां शराब का सेवन करती हैं।

शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश के बाद सबसे अधिक शराब पीने वाली महिला है। 16 प्रतिशत लड़कियां शराब पीती हैं। वहीं देश की 1.03 प्रतिशत 15 से अधिक उम्र की महिलाएं शराब पीती हैं। जिनमें से 1।6 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, वहीं 0.6 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों से आते हैं। आपको बता दें कि शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या हाल ही में नहीं बढ़ी है। 2019 में, केंद्रीय राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश में 1.50 करोड़ महिलाएं नशे का आदी हैं। (BNE)

homeslider International

नेपाल में चीन के बुरे दिन शुरू…पोखरा एयरपोर्ट घोटाले के खिलाफ बड़ा ऐक्शन

चीनी कंपनी समेत 55 के खिलाफ केस उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल के लिए गले की फांस बने चीन की मदद से बने पोखरा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में अरबों रुपये के घोटाले के खिलाफ सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार ने ऐक्शन शुरू कर दिया है। नेपाल की भ्रष्टाचार निरोधक संस्था ने रविवार को पांच पूर्व मंत्रियों […]

Read More
homeslider International Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : पुतिन का भारत आना भविष्य के लिए बड़ा संकेत, ट्रंप की उड़ी नींद

राजेश श्रीवास्तव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो दिन का भारत दौरा किया। यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से बहुत अहम था। अब इस बात की चर्चा भी शुरू हो गयी है या यूं कहें कि बेहद गंभीरता से हो रही है और हिसाब-किताब भी बनाया जा रहा […]

Read More
homeslider International

भारत ने फिलिस्तीन को भेजी 135 मीट्रिक टन मदद

नई दिल्ली। भारत ने गाजा शांति योजना के प्रथम चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया है। भारत ने इजरायल-हमास संघर्ष में तत्काल युद्धविराम, सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान की अपनी अपील को एक बार फिर दोहराया है। भारत अब तक फिलिस्तीन को लगभग 135 मीट्रिक […]

Read More