दर्दनाक विमान हादसा, 179 की मौत केवल दो बचे ज़िंदा

  • लैंडिंग गियर ख़राब होने से हुई यह घटना
  • रनवे से कहीं और चला गया था विमान

नया लुक डेस्क

सियोल। आज का दिन दक्षिण कोरिया के लिए ‘BLACK SUNDAY’ साबित हुआ। वहाँ के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हुए इस बड़े हादसे में सैकड़ों जानें चली गईं। खबरों के मुताबिक कोरिया के इस विमान हादसे में अब तक 179 लोगों की मौत हो चुकी है। खबरों के मुताबिक कुछ और लोग इस हादसे से शिकार हुए हैं, सरकार उन्हें किसी तरह सुरक्षित निकालने का कार्य कर रही है।अभी सभी शवों को नहीं निकाला जा सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ विमान में 181 लोग सवार थे, इनमें से सिर्फ दो लोग ही बच पाए हैं। ख़बरों के अनुसार ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी के कारण प्लेन रनवे से उतरकर कंक्रीट के अवरोधक से जा टकराया जिससे उसमें आग लग गई। यह देश में हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है। 181 लोगों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था।आग पर काबू पाने के लिए 32 दमकल गाड़ियां और कई हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More