मृतक के परिजनों को राज्यमंत्री ने सौंपा पॉच-पॉच लाख रूपये का चेक

  • ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग और सत्यम बिंद के परिजनों को CM विवेकाधीन कोष योजना के तहत दिया गया पॉच लाख का चेक

अभिषेक उपाध्याय

 जौनपुर। आज उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव द्वारा गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित कबीरुद्दीनपुर ग्राम के निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव व शाहगंज तहसील के लपरी ग्राम निवासी सत्यम बिंद के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष योजना के तहत पॉच-पॉच लाख का चेक सौंपा।

आपको बता दे कि बीते 30 अक्टूबर को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरुद्दीनपुर में सुबह जमीनी विवाद को लेकर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके तहत आज राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद के साथ कबीरुद्दीनपुर गांव अनुराग के परिजनों के बीच पहुचे।

राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत अनुराग के पिता रामजीत यादव और सत्यम बिंद की दादी प्रभुदेई को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष योजना के अंतर्गत 5-5 राशि का चेक खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा दिया गया। इस दौरान डीएम डॉ. दिनेश चंद, SDM सदर पवन कुमार सिंह व पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह जी मौजूद रहे।

Central UP

बेहतर समन्वय से बनेगा भविष्य का फार्मा इकोसिस्टम : सुनील

शिक्षा, उद्योग, नवाचार, रेगुलेटरी और फार्मेसी प्रैक्टिस के बेहतर और लगातार समन्वय की जरूरत भारतीय फार्मेसी शिक्षा के वास्तुकार: प्रो. महादेव लाल श्रॉफ को  किया याद लखनऊ। भारत देश में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम एल सराफ के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों चिकित्सालय फार्मेसी संस्थानों उद्योगों आदि […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

महापौर के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य हुए शामिल लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। […]

Read More
Central UP

पुलिस मुख्यालय में खेली गई फूलों की होली, हुआ होली मिलन समारोह

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियो एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ […]

Read More