राजाजीपुरम साईं मंदिर पर हुआ विशाल भंडारा

  • भंडारे में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
  • बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी लिया हिस्सा

लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित साईं मंदिर पर गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी राजेश श्रीवास्तव की ओर से आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस भंडारे का आयोजन हर वर्ष दिसंबर माह के अंतिम गुरुवार को किया जाता है। इस क्रम में इसका आयोजन किया गया।

साईं भंडारे के आयोजक समाजसेवी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार की सुबह 11 बजे साईं राम का विधिवत पूजन अर्चना की गई। पूजा समाप्त होने के बाद करीब दोपहर 12 बजे से भंडारे के तहत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों और स्कूली बच्चों में प्रसाद ग्रहण किया। साईं भजनों के बीच आयोजित हुए इस भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन समित के सदस्यों ने बताया कि भंडारे में आगंतुकों भक्तगणों को प्रसाद के रूप में बूंदी के साथ तहरी परोसी गई। भंडारे में सहयोग करने वालों में प्रमुख रूप से पुष्पा श्रीवास्तव, अंकुर, सुष्मिता, राधिका, सारिका, मयंक, आर्यन समेत करीब एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए।

Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More