पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ : पांच गिरफ्तार आठ बाइक स्कूटी व तमंचा बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काफी दिनों से आतंक का पर्याय बने लुटेरों के गिरोह से मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर पुलिस से उस समय मुठभेड़ हो गई, बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने  वाहन लुटेरे गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में शामिल एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल  हो गया। पुलिस को इनके पास  से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें, दो स्कूटी व तमंचा बरामद हुए हैं। सीओ बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी शाहपुर के नेतृत्व में बुधवार की देर रात में थाना शाहपुर पुलिस की बरवाला रोड पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में एक वाहन चोर को घायल हो गया।

पुलिस को बुधवार की रात सूचना मिली  कि कुछ बदमाश क्षेत्र में आ रहे हैं। इस पर चैकिंग शुरू की गई तो बरवाला की तरफ से 1 मोटरसाइकिल पर सवार 3 लोग आते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर  कर लिया गया। मुठभेड़ में टीटू उर्फ सागर निवासी बहरामपुर थाना जानी मेरठ घायल हुआ है। जबकि इसके साथी सादिक  निवासी ग्राम बहरामपुर, शाहनवाज निवासी भोला मेरठ, शाहरुख निवासी ग्राम थिरोटा  थाना रोहटा मेरठ व मुन्ना निवासी ग्राम भोला थाना जानी मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश टीटू के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं।

Central UP

बेहतर समन्वय से बनेगा भविष्य का फार्मा इकोसिस्टम : सुनील

शिक्षा, उद्योग, नवाचार, रेगुलेटरी और फार्मेसी प्रैक्टिस के बेहतर और लगातार समन्वय की जरूरत भारतीय फार्मेसी शिक्षा के वास्तुकार: प्रो. महादेव लाल श्रॉफ को  किया याद लखनऊ। भारत देश में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम एल सराफ के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों चिकित्सालय फार्मेसी संस्थानों उद्योगों आदि […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

महापौर के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य हुए शामिल लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। […]

Read More
Central UP

पुलिस मुख्यालय में खेली गई फूलों की होली, हुआ होली मिलन समारोह

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियो एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ […]

Read More