UPMRC : भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहने की गुहार लगा रही UP मेट्रो

  • उत्तर प्रदेश मेट्रो के नाम पर फर्जी भर्ती से रहें सावधान, अभी नहीं है कोई भर्ती योजना
  • UPMRC में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को फर्जी वेबसाइट बना कर की ठगी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) लगातार भर्तियां निकालता रहा है। कुछ जालसाज़ इसका फायदा उठाकर फर्जी भर्तियों का विज्ञापन निकाल कर आवेदकों के साथ ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में ठगों ने UPMRC के नाम से फर्जी रिक्रुटमेंट ई-मेल आईडी बनाई और नौकरी की तलाश कर रहे युवक से 70 हजार रुपये ठग लिए।

UPMRC की ओर से साफ किया जाता है कि कंपनी में कोई आधिकारिक भर्ती, परीक्षा एवं उनके परिणाम की जानकारी सिर्फ UPMRC की आधिकारिक वेबसाइट (www.lmrcl.com/ www.upmetrorail.com) पर ही उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा UPMRC भर्तियों की जानकारी अखबारों में नोटिफिकेशन के माध्यम से भी प्रकाशित कराता है।

UPMRC लगातार ही ऐसे फ़र्ज़ीवाड़ों से बचने की अपील करता रहा है और बताता रहा है कि कॉर्पोरेशन में भर्ती आपकी मेरिट के आधार पर ही होगी एवं जानकारी सिर्फ और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही साझा की जाएगी। इसके अतरिक्त आप किसी भी अन्य स्रोत पर विश्वास ना करें और अगर कहीं भी आप इस तरह का संदेह पाते हैं, तो तुरंत उसकी सूचना हमें दें ताकि हम उचित कार्रवाई कर सकें।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जल महोत्सव अभियान के तहत हजारों ग्राम पंचायतों को सौंपी जाएगी जलापूर्ति की कमान

8-22 मार्च तक प्रदेश के 22,000 गांवों में मनाया जाएगा जल महोत्सव जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को गोसाईगंज स्थित हुसैनाबाद दुल्हापुर ग्राम पंचायत से करेंगे शुरूआत लखनऊ। प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने की मुहिम में योगी सरकार एक नया अध्याय लिखने जा रही है। रविवार 8 मार्च से […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई: अखिलेश यादव

दिनोदिन बढ़ रहा समाजवादी पार्टी का कुनबा रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रहण की सपा की सदस्यता पूर्व डीआईजी समेत सैकड़ों लोग सपा में हुए शामिल नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। इसके […]

Read More
homeslider Religion

रंग पंचमी आज: जानिए पर्व का महत्व व पूजा विधि, शुभ रंग और सही तिथि

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू धर्म में रंग पंचमी के पर्व का खास महत्व होता है। यह पर्व हर साल होली के पांचवें दिन यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को देव पंचमी भी कहा जाता है। क्योंकि मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं […]

Read More