गश्त की खुली पोल: बंथरा में तीन घरों में चोरों ने बोला धावा

  • जागने पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, बटोर ले गए नकदी व जेवरात
  • बीहड़ जैसा हो गया है राजधानी के यह इलाका, बेखौफ हो गए चोर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वर्ष 2018 और 2020 की तरह एक बार फिर राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों का कहर सामने आया। बीते दिनों में हुई कई दुस्साहसिक घटनाओं के बाद अब बदमाशों ने ऐसी ही एक वारदात बंथरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में की। यहां के रहने वाले किसान करूणेश सिंह, सुजीत सिंह व श्याम सिंह के घर में घुसे बदमाशों ने डंडे और असलहे के दम घर में रखी नकदी व जेवरात बटोर ले गए। बताया जा रहा है कि जागने पर बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दहशत फैलाकर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की, लेकिन बेखौफ चोर फरार हो गए।

बंथरा क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव निवासी करूणेश सिंह, सुजीत सिंह व श्याम सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे बेखौफ चोरों ने एक साथ तीन घरों में धावा बोल दिया। गहरी नींद में सोए किसानों ने खटपट की आवाज सुनकर उठे तो देखा कि उनके घर की दहलीज पार कर कुछ लोग जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह माजरा देख तीनों परिवार वाले शोर मचाते हुए दौड़े कि बदमाशों ने उन पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।

बदमाशों का आतंक देख ग्रामीणों के कदम थम गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के साथ चोरों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की, लेकिन बदमाश गोलियों की बौछार करते हुए भाग निकले।

बीहड़ जैसा हो गया है राजधानी का हाल

बंथरा थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव शनिवार रात करीब एक घंटे तक चोरों के कब्जे में रहा। इस दौरान कई राउंड फायरिंग कर ऐसी दहशत फैलाई कि पूरा गांव दहशत में है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से दहशतज़दा तीन परिवार व ग्रामीण कह उठे कि साहब बदमाशों ने तो गांव को बीहड़ जैसा बना दिया। आरोप लगाया कि चोर बेखौफ होकर फायरिंग कर रहे थे और पुलिस जान बचाकर भागती दिखी।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More