सामूहिक दुराचार पीड़िता की आत्महत्या के बाद पुलिस ने दो को दबोचा, एक फरार

  • मुरादाबाद और अम्बेडकरनगर में  सामूहिक दुराचार की घटनाओं ने झंझोड़ा
  • अब नर्सों के साथ भी होने लगा रेप, घर से भगाकर ले गए और कर डाला रेप

मनोज श्रीवास्तव

लखनऊ। कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार की आग अभी बुझी भी नहीं है कि उत्तर प्रदेश में भी एक के बाद एक वाकये सामने आने लगे हैं। बीते हफ्ते 16 एवं 17 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में एक-एक सामूहिक बलात्कार की घटनाएं सामने आ गईं। पूर्वांचल के अम्बेडकरनगर जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता ने आहत होकर खुदकुशी कर ली। वहीं 17 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय़ ने मिलकर एक नर्स के साथ रेप कर दिया। इन दोनों ही मामले में एक विशेष समुदाय के लोगों का नाम सामने आया है।

अंबेडकरनगर जिले के थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म से आहत छात्रा ने शनिवार दोपहर आत्महत्या कर ली। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक अन्य आरोपी को दबोचने के लिये पुलिस टीम लगी है जल्द ही गिरफ्तार हो जायेगा। आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी छात्रा (21) ने परिजनों से आपबीती बता घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पीड़ित पिता ने बताया कि बीते 16 अगस्त की रात सत्यम उर्फ भोला यादव ग्राम समडीह, अलाउद्दीनपुर, समीर खान, कादीपुर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कर सत्यम के घर ले गए और दुष्कर्म किया। दूसरे दिन दोपहर 11 बजे पचरी विद्यालय जनपद आजमगढ़ में दयनीय दशा में छोड़कर भाग गए।

जानकारी होने पर परिजन उसे घर लेकर आए, जहां पर छात्रा ने आपबीती बताई। इसके बाद छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गयी है, एक और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।”

Uncategorized

‘राज्य घाटे में हैं, फिर भी मुफ्त योजनाएं बांट रहे’, फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

देश में चुनावों के दौरान घोषित की जाने वाली मुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने राज्यों की वित्तीय स्थिति और फ्रीबीज की संस्कृति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि घाटे में चल रहे राज्य अगर लगातार मुफ्त सुविधाएं बांटेंगे, तो इससे दीर्घकालिक आर्थिक विकास प्रभावित होगा। सुनवाई […]

Read More
Uncategorized

बिना हेलमेट बाइक सवारों का वीडियो वायरल: दिल्ली की सड़कों पर स्टंटबाजी का खौफनाक नजारा

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया पर दो बाइक सवारों का स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक दिल्ली की सड़कों पर बसों और ऑटों के दरवाजे खोलते नजर आ रहे हैं। ये युवक कभी डीटीसी बस का तो कभी ऑटो का गेट खोलते दिख […]

Read More
Uncategorized

कोयला घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 100.44 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच

नई दिल्ली। गैरकानूनी कोयला खनन से जुड़े चर्चित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत 100.44 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कदम उस जांच का हिस्सा है, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध खनन, कोयला […]

Read More