भारतीय स्टेट बैंक SBI नौतनवां की मुख्य शाखा में बड़े पैमाने पर जालसाजी!

  • लीपापोती में जुटा बैंक प्रबंधन
  • रिटायर्ड फौजी के परिवार से जुड़ा है यह मामला
  • बैंक प्रबंधन के खिलाफ लामबंद हुए फौजी
  • बैंक में बड़े स्कैम की आशंका

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां (महराजगंज)। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) नौतनवां की शाखा में एक बड़ी जालसाजी का मामला सामने आया है। हालांकि बैंक प्रबंधन इस घटना की लीपापोती में लगा हुआ है। बताते दें कि नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर निवासी आनरेरी कैप्टन डमर बहादुर गुरूंग ने बीते 08 जुलाई को नौतनवां स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक को एक पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनकी सास बाल कुमारी राना के की मृत्यु 22 सितंबर 2023 को हो चुकी है। जिसके बारे में छह दिसंबर 2012 को बैंक के एकाउंट को दस्तावेज सहित लिखित रूप से अवगत करा दिया था।

डमर ने लिखा है जब कई महीने बाद उनके बैंक खाते की जांच की गई तो बार-बार एकाउंट से पैसा निकालने कि बात सामने आई। जो एक बड़ा फ्राड दिखाई दे रहा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि जब पहले ही बैंक के पूर्व प्रबंधक और वर्तमान प्रबंधक को पूरी जानकारी दे दी गई थी तो आखिर मृतक के बैंक खाता संख्या 10755217603 SBI से किसकी मिली भगत से पैसा निकाला गया। उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है।

इस संबंध मे नौतनवां स्थित गोरखा भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर यूनियन के अध्यक्ष नर बहादुर राना ने भी बैंक प्रबंधन की मिली भगत से स्वर्गीय बाल कुमारी राना के खाते से पैसा निकाले जाने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपनी गर्दन फंसता देख बैंक कर्मियों ने स्वर्गीय बाल कुमारी राना के खाते में 3,34000 तीन लाख चौंतीस हजार रूपया वापस जमा कराकर लीपापोती करने की कोशिश कर रही है। जब इस संबंध में बैंक प्रबंधक से अपना पक्ष रखने की बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More