जीवन में चल रहे समस्याओं को दूर करने के लिए भाई-बहन रक्षाबंधन के दिन करें ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत

ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र, 9415087711

ज्योतिष शास्त्र में सावन पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, इन उपायों के करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और समस्याएं  दूर होती है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के विशेष उपायों के बारे में। आज19 अगस्त  को भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है । हर वर्ष यह पर्व सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहन भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं।  ज्योतिष शास्त्र में जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए रक्षाबंधन पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के करने से जीवन में शुभता और सम्मान में वृद्धि होती है और भाई-बहन का रिश्ता भी मजबूत होता है। आइए जानते हैं आज  रक्षाबंधन के दिन किए जाने वाले इन ज्योतिषीय उपायों के बारे में…

इस उपाय से ग्रह देंगे शुभ प्रभाव

पूर्णिमा का संबंध माता लक्ष्मी और चंद्रदेव से है। इस दिन भाई-बहन भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें और शाम के समय चंद्रमा को जल में दूध और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें। ऐसा करने से ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा और जीवन में तरक्की के मार्ग बनेंगे।

इस उपाय से जीवन की समस्याएं  होगी दूर

रक्षाबंधन के दिन बहन के हाथ से गुलाबी कपड़े में चावल, एक रुपया और एक सुपारी लेकर बांध लें। इसके बाद बहन भाई को राखी बांधें और फिर भाई बहन को वस्त्र, सफेद मिठाई और रुपए देकर चरण स्पर्श करें। फिर गुलाबी कपड़े में रखे सामान को उत्तर दिशा में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन धान्य की कमी नहीं होती।

रक्षाबंधन पर्व आजः इस बार बन रहे हैं कई शुभ योग

इस उपाय से विघ्न होंगे दूर 

बहनें जब भाई को राखी बांधें, तब पूजा की थाली में फिटकरी भी रख लें। राखी बांधने के बाद फिटकरी को भाई के सिर से लेकर पैर तक सात बार उल्टी दिशा में वारकर चौराहे या चूल्हे की आग में फेंक दें, ऐसा करने से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि फिटकरी नकारात्मक शक्तियों को सोख लेती हैं।

इस उपाय से धन धान्य में होती है वृद्धि

रक्षाबंधन के दिन लाल रंग के मिट्टी के घड़े को लाल कपड़े से ढककर एक नारियल रख दें और फिर भाई राखी बंधवाकर इस घड़े को झोली बनाकर बहते जल में प्रवाहित करें। फिर साथ में भाई-बहन गणेशजी की पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से सभी विघ्न दूर होते हैं और भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है। साथ ही घर में धन धान्य की कमी नहीं होती और गणेशजी के आशीर्वाद से नौकरी व व्यवसाय उन्नति होती है।रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन किसी गरीब व जरूरतमंद को भोजन कराएं और गाय को हरा चारा खिलाएं। आप किसी गौशाला में गायों की सेवा के लिए धन का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से 33 करोड़ देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इस उपाय से मां लक्ष्मी की रहती है कृपा

रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन पूर्णिमा तिथि का व्रत करें और माता लक्ष्मी की साथ में पूजा अर्चना करें। साथ ही केसरयुक्त खीर का भोग लगाएं। इसके बाद माता लक्ष्मी के सामने बहन भाइयों को राखी बांधें और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। फिर आठ कन्याओं को बुलाकर खीर का प्रसाद वितरण करें और लाल चुनरी के साथ दान भी करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और जीवन में उन्नति के मार्ग बनते हैं।

दो राशियों को छोड़कर आज सभी को मिल रहा है सितारों का साथ, जानें किसे रहना है सावधान

homeslider Religion

आज है कामदा एकादशी 2026: मनोकामना पूरी करने का पवित्र अवसर

राजेन्द्र गुप्ता सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशियों का अपना विशेष महत्व होता है, परंतु चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है, विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। यह एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली […]

Read More
Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More
homeslider Religion

दुर्गाष्टमी व श्रीराम नवमी आज: कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का होगा समापन, जानें तिथि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसे देवी की साक्षात उपासना का रूप माना गया है। मान्यता है कि, छोटी कन्याओं […]

Read More