विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में आजादी के 78 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्कूल के छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।

चिनहट के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज  में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कालेज की प्रबंधिका  ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस स्कूल के बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर पूरे चिनहट बाजार होते हुए कोतवाली परिसर जाने के बाद स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चों में आजादी का जोश देखने लायक था।

बच्चों ने अपने कार्यक्रमों से मोह लिया सबका मन
देशभक्ति के रस में सराबोर छात्रों ने जमकर लिया लुत्फ, लगातार गूंजते रहे भारत माता के जयकारे

वहीं भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। स्कूल की छात्राओं देशभक्ति गीत सुनाया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी गीतों, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधिका ने कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए तथा राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी। इस मौके अध्यापक राम तिलक यादव, कल्लू, पंकज के अलावा इरम सहित कई अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More