एक बार फिर लगा वर्दी पर दाग: प्रेमी इंस्पेक्टर के साथ रंगरलियां मनाते धरी गई महिला इंस्पेक्टर

  • घरवालों ने दोनों की जमकर की धुनाई 
  • पुलिस कमिश्नर आगरा जे रविंदर गौड ने किया निलंबित 
  • दिए विभागीय जांच के निर्देश
  • रंगीनियों से मुसीबत में फंसते रहे हैं पुलिसकर्मी,,,

ए अहमद सौदागर 

लखनऊ। मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम कोशिशों के बावजूद सूबे में तैनात दागी पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते दिनों पुलिस महकमे की हुई किरकिरी का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब आगरा जिले शनिवार को एक मामला सामने आया है।

यहां महिला इंस्पेक्टर अपने प्रेमी के साथ सरकारी आवास में रंगरलिया मना रही थी। इस बात की जानकारी प्रेमी के घरवालों को लग गई। उसकी पत्नी बच्चे और घर के लोग पहुंच गए। दोनों की दशा देख वह आग बबूला हो गए। दोनों को पकड़कर जमकर पिटाई लगा दी।

बताते चलें कि मामला रकाबगंज थाने का है। यहां तैनात एक महिला इंस्पेक्टर का थाना परिसर में सरकारी आवास है। इसमें वह अकेले रहती हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे को दो महिलाएं और कुछ युवक यहां पहुंचे। वह सीधे गाली गलौज करते हुए उनके आवास पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि घर के अंदर से एक युवक और महिला इंस्पेक्टर को खींचते हुए बाहर लेकर आए। बताया गया कि युवक भी इंस्पेक्टर है। उसकी तैनाती वर्तमान में मुजफ्फरनगर में है। उसका महिला इंस्पेक्टर के साथ अफेयर चल रहा है। वह मिलने के लिए आया था।

इसकी भनक उसके घरवालों को लग गई। इस पर पत्नी, बच्चा और घर के लोग आ धमके। यहां दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक कहता है कि शादी के बाद से ही शक था। इतनी उम्र हो गई। पीटने का भी मन नहीं कर रहा।

नए नहीं खाकी के दामन पर दाग

खाकी पर रंगीनियों का साया नया नहीं है। जिन गंभीर आरोपों की जांच के दौरान पुलिसकर्मी आरोपितों से ढेरों सवाल करते हैं, उन्हीं धाराओं में अब उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। उनकी धूमिल होती प्रतिष्ठा से महकमे की छवि भी लगातार धूमिल हो रही है।

वास्तव में जिस खाकी को देखकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों में सुरक्षा का भाव पैदा होता है, उसी वर्दी पहनने वाले पुलिसकर्मी लगातार पुलिस महकमे को बदनाम करने में तूले हुए हैं। आगरा जिले में हुई घटना ने एक बार फिर पुलिस की ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

नया लुक डेस्क रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More