बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

BWF8DVPH

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को तलाशता था। उन्हें झांसा दिया जाता था कि किडनी किसी रिश्तेदार की जान बचाने के लिए ली जा रही है। सहमति मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता और सर्जरी के जरिए किडनी निकाल ली जाती थी।

ये भी पढ़ें

भारतीय रेलवे का नया नियम: एक अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन पर रिफंड प्रक्रिया में बदलाव

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस पूरे मामले में रावतपुर स्थित एक निजी अस्पताल की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। क्राइम ब्रांच ने देर रात छापेमारी कर अस्पताल संचालकों, एक डॉक्टर दंपती और बिचौलियों को हिरासत में लिया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तराखंड के एक युवक को 10 लाख रुपये का लालच देकर किडनी देने के लिए तैयार किया गया। उसे यह बताया गया कि किडनी किसी रिश्तेदार के लिए ली जा रही है। आर्थिक मजबूरी के चलते युवक तैयार हो गया।

ये भी पढ़ें

 

CSK की हार का सबसे बड़ा कारण कौन? खराब शुरुआत और एक गलत DRS ने बिगाड़ा खेल

 

इसके बाद कानपुर के रावतपुर स्थित अस्पताल में उसकी सर्जरी कर किडनी निकाल ली गई। आरोप है कि यही किडनी बाद में मुजफ्फरनगर की 35 वर्षीय महिला के परिजनों को 90 लाख रुपये से अधिक में ट्रांसप्लांट के लिए उपलब्ध कराई गई। हैरानी की बात यह है कि डोनर को तय पूरी रकम भी नहीं दी गई। उसे मात्र 6 लाख रुपये नकद और 3.5 लाख रुपये का चेक दिया गया, जबकि बाकी भुगतान के लिए उसे लगातार टरकाया जाता रहा।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हो सकता है और इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

 

 

 

Spread the love

Business Delhi Uttar Pradesh

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra लॉन्च, 11,600mAh बैटरी और Galaxy AI का मिलेगा सपोर्ट

Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज लॉन्च, 14.6 इंच डिस्प्ले और Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस New Delhi :  Samsung ने अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस लाइनअप में Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को शामिल किया है। दोनों टैबलेट को खास तौर पर प्रोडक्टिविटी, […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider Uttar Pradesh

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा New Delhi :  फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुई गंभीर घटना के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। PM मोदी ने सोशल […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More