SUPER TECHNOLOGY: …जब मृत महिला अपने अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों से करने लगी बात

AI से हुआ चमत्कार! AI-पावर्ड वीडियो प्लेटफॉर्म StoryFile ने इस टेक्नोलॉजी को किया था तैयार

ऐसी ख़बर आपने आज तक नहीं पढ़ी होगी। कल्पना कीजिए आप किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में गए हों और वह आपसे बात करने लगे। आपको अपनी आँखों पर भरोसा नहीं हो रहा होगा। सोच रहे होंगे कि रिपोर्टर ने सफ़ेद झूठ लिख दिया है। लेकिन, ये असंभव सा काम भी Technology की मदद से संभव हो पाया। इसके लिए Artificiel Intelligence या AI की मदद ली गई। ये घटना इंग्लैंड की बताई जा रही है। होलोकास्ट कैंपेनर Marina Smith MBE ने अपने ही अंतिम संस्कार में स्पीच दी। इतना ही नहीं उन्होंने वहां मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। ग़ौरतलब है कि मरीना का जन्म 16 नवंबर 1934 को कोलकाता में हुआ था।

होलोग्राम की मदद से दिखाया गया वीडियो

ख़बरों के मुताबिक़ उनकी मृत्यु जून 2022 में हुई। लेकिन होलोग्राम की मदद से उनके वीडियो को दिखाया गया। जिससे देखने वाले लोगों को लग रहा था कि वो जिंदा है। AI-पावर्ड होलोग्राफिक वीडियो टूल की मदद से उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई सीक्रेट्स भी बताए। मिसेज स्मिथ The National Holocaust Centre and Museum की को-फाउंडर थी। उन्होंने सबसे पहले इस टेक्नोलॉजी को एडॉप्ट करके अपने ही अंतिम संस्कार में मौजूद रहने वाली महिला बनीं।

BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, AI-पावर्ड वीडियो प्लेटफॉर्म StoryFile ने इस वीडियो टेक्नोलॉजी को तैयार किया था। StoryFile के सीईओ और को-फाउंडर Stephen Smith ने बताया कि सबसे पहले उनकी मां Marina Smith ने इस टेक्नोलॉजी को एडॉप्ट किया।
इस स्टार्टअप को साल 2017 में लॉन्च किया गया था। इससे लोग वीडियो को क्रिएट कर सकते हैं और AI की मदद से व्यूअर्स के सामने सही वीडियो क्लिप चलता है। यानी पहले से वीडियो क्लिप्स तैयार करके सेव कर दिए गए थे।

इससे जब लोग उनसे सवाल पूछते थे तो AI उसके हिसाब से वीडियो को प्ले कर देता था। इसके लिए AI ने वीडियो को छोटे-छोटे क्लिप में डिवाइड किया था। इसके लिए कंपनी ने स्मिथ के साथ दो दिन समय बिताया था। जहां पर उनके वीडियो को तैयार किया गया था। जिसमें उन्होंने लाइफ से जुड़ी कई जानकारी शेयर की।

अयोध्यावासियों के हाथ राम ने सरकार को दिया सबक़

 

कैसे काम करता है StoryFile?

StoryFile डीपफेक टेक्नोलॉजी से काफी अलग है। ये रियल प्री-रिकॉर्डेड रिस्पांस के जरिए सवालों के जवाब देता है। इससे लोग रियल टाइम में बातचीत कर पाते हैं। इसके लिए कंपनी स्पेशल 3D टेक्नोलॉजी का यूज करती है। इसके अलावा स्टेट-ऑफ-द-आर्ट साउंड इक्विपमेंट और डेप्थ किट का भी उपयोग किया जाता है। इसके बाद फुटेज को को एक्सपर्ट्स की टीम प्रोसेस करती है। इसमें क्लिप को टैग करने से लेकर AI को ट्रेनिंग देना तक शामिल है। इससे सवालों के जवाब दिए जाते हैं। इसके बाद फाइनल प्रोडक्ट को स्टोरीफाइल प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया जाता है। इसके बाद इसका यूज किया जा सकता है।

homeslider Science & Tech

PSLV की लगातार विफलताओं पर इसरो सतर्क, पूर्व वैज्ञानिकों की विशेष समिति गठित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सबसे भरोसेमंद प्रक्षेपण यान पीएसएलवी की हालिया विफलताओं ने वैज्ञानिकों और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। पहली बार इसरो ने अपने आंतरिक विश्लेषण के साथ-साथ सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिकों की एक स्वतंत्र समिति का गठन किया है, जो इन असफलताओं के कारणों की गहराई से जांच करेगी। इस समिति […]

Read More
homeslider Science & Tech

Microsoft का बड़ा ऐलान: भारत समेत ग्लोबल साउथ में AI पर 50 अरब डॉलर निवेश

नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में बड़े निवेश की घोषणा की है। कंपनी के वाइस चेयरमैन और प्रेसिडेंट Brad Smith ने कहा कि 2030 तक ग्लोबल साउथ के देशों में 50 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। इस निवेश का बड़ा हिस्सा AI इंफ्रास्ट्रक्चर और […]

Read More
homeslider International Science & Tech

अंटार्कटिका में दिखा ‘रिंग ऑफ फायर’: बर्फीले महाद्वीप पर चमका अद्भुत सूर्यग्रहण

Solar Eclipse: धरती के सबसे ठंडे और एकांत महाद्वीप अंटार्कटिका में 17 फरवरी को ऐसा खगोलीय नज़ारा दिखाई दिया, जिसने वहां मौजूद वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह एक दुर्लभ अंगुलाकार सूर्यग्रहण था, जिसे आमतौर पर ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। बर्फ से ढकी अनंत सफेदी के बीच जब आसमान में सूर्य […]

Read More