अब चैम्पियन की तरह दिखी RCB, विराट जीत से भी प्ले-ऑफ की उम्मीदें धूमिल

  • कप्तान डुप्लेसी और कोहली के विराट तूफान से गुजरात चारों खाने चित्त
  • किसी भी विभाग में RCB पर भारी नहीं दिखी GT, खराब प्रदर्शन

बेंगलुरु। आज वो चैम्पियन की तरह खेले। आज क्रिकेट के सभी विधा में गुजरात टाइटंस (GT) पीछे रही। गेंदबाजों ने रंग दिखाया तो फिल्डरों ने वो कैच पकड़े जिसे देखने के बाद लोगों के मुंह से आवाज भी नहीं आई। उसके बाद आया दुनिया की सबसे बड़ी रन मशीन विराट कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान फॉफ डुप्लेसी का तूफान। फिर क्या था छह ओवरों के बाद जब पहला विकेट गिरा तब 92 रन ठोंककर RCB ने मैच को एकतरफा कर दिया था। इसके पहले घातक गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 52वें मुकाबले में GT को चार विकेट से धो दिया।

एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस ने पहले खेलते हुये 19.3 ओवर में 144 रन बनाये जिसके जवाब में आरसीबी ने विजय लक्ष्य 13.4 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। मोहम्मद सिराज,यश दयाल और विजय कुमार वैशाख ने घातक गेंदबाजी से गुजरात को सस्ते में समेट कर अपनी टीम की जीत की उम्मीद पहले ही जगा दी थी जबकि विराट और डुप्लेसी ने रनों की बरसात कर इस उम्मीद को हकीकत में तूफानी अंदाज से बदल कर रख दिया।

कुछ फ़्लॉप खिलाड़ियों के साथ विश्वकप फ़तह करने जा रही है टीम इंडिया

दोनो बल्लेबाजों ने पहले पॉवर प्ले में बेहद आक्रामक अंदाज से रन बटोरे और देखते ही देखते स्कोरबोर्ड पर 5.5 ओवर में 92 रन चमकने लगे थे और मैदान पर बैठे बेंगलुरु के समर्थकों को लगने लगा था कि जीत दस ओवरों के भीतर ही मिल जायेगी मगर नूर मोहम्मद के हाथों डुप्लेसी का विकेट गिरने के बाद दूसरे छोर पर विकेटों का पतझड़ शुरु हो गया और अगले पांच विकेट महज 25 रन जोड़ कर पवेलियन लौट गये । छठा विकेट विराट का गिरने के बाद मुकाबला कुछ हद तक संतुलित हो गया था मगर अनुभवी दिनेश कार्तिक (21 नाबाद) और स्वप्निल सिंह (15 नाबाद) ने गुजरात के गेंदबाजों को कोई भाव नहीं दिया और बेंगलुरु को एक आसान जीत दिला दी। डुप्लेसी ने 23 गेंदो की पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी वहीं विराट ने 27 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाये।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने छठे ओवर तक 19 के स्कोर पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाजों को गवां दिया था। ऋद्धिमान साहा(1), शुभमन गिल(2) और साई सुदर्शन (6) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शाहरुख खान और डेविड मिलर ने पारी को संभाला और चौथे विकेट लिये (61) जोड़। शाहरुख खान ने 24 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए सर्वाधिक (37), राहुल तेवतिया ने 21 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (35) तथा डेविड मिलर ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से (30) रनों की पारी खेली। इसके बाद राशिद खान (18), विजय शंकर (10) मानव सुथर (1) और मोहित शर्मा (शून्य) पर आउट हुये। बेंगलुरु के गेंदबाजों ने गुजरात की पूरी टीम को 19.3 ओवर में 147 रन पर समेट दिया। बेंगलुरु को जीत के लिए 148 रन बनाने होंगे। आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज , यश दयाल और विजयकुमार वैशाख ने दो-दो विकेट लिये। कर्ण शर्मा और कमरून ग्रीन को एक-एक विकेट मिला। (इनपुटः वार्ता)

Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा ने मचाया कहर, केकेआर के खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

 IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने थीं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऐसी पारी खेली, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा […]

Read More
Sports

MS Dhoni Injury Update: आज CSK vs RR मैच में नहीं दिखेंगे धोनी, जानिए क्या है पूरी स्थिति

 IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर नई अपडेट ने सभी को चौंका दिया है। आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी के खेलने को लेकर जो […]

Read More
Sports

विराट का ‘Pookie’ मोमेंट! ईशान को झप्पी, अनुष्का को फ्लाइंग किस से जीता दिल

नई दिल्ली। विराट कोहली ने IPL 2026 के ओपनिंग मुकाबले को सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी से ही नहीं, बल्कि अपने खास अंदाज़ और रोमांटिक इशारों से भी यादगार बना दिया। मैदान पर दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद पत्नी अनुष्का शर्मा को  ‘फ्लाइंग किस’ देकर फैंस का दिल जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने […]

Read More