भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी।

भारतीय उच्चायोग के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सुवा में फिजी फार्मास्युटिकल और बायोमेडिकल सर्विस सेंटर में आयोजित एक समारोह में इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ऑफ चाइल्डहुड इलनेस (आईएमसीआई) कार्यक्रम के तहत यह चिकित्सा खेप सौंपी गई है, जिसमें बच्चों के लिए दवा और इंजेक्शन सहित 1.04 करोड़ भारतीय रुपयों (लगभग 2.82 लाख फिजियन डॉलर) की आपूर्ति शामिल है।

उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा भारत को एक मजबूत और स्वस्थ अगली पीढ़ी के निर्माण में मदद करने के लिए फिजी के साथ फिर से हाथ मिलाने का सौभाग्य मिला है। आईएमसीआई के तहत माननीय स्वास्थ्य मंत्री को 2.8 लाख फिजियन डॉलर से अधिक मूल्य की मेड इन इंडिया दवाएं सौंपने के आज के कार्यक्रम की झलकियां।

दूतावास के अनुसार, दवा की खेप में एमोक्सिसिलिन सस्पेंशन, ट्राइमेहोप्रिम सस्पेंशन, एरिथ्रोम्यूसिन सस्पेंशन, पैरासिटामोल मिक्सचर, जिंक ऑक्साइड क्रीम, इकोनाजोल क्रीम, निस्टैटिन ड्रॉप्स, क्लोरैम्फेनिकॉल आई ड्रॉप्स, क्लोरैम्फेनिकॉल ईयर ड्रॉप्स, क्लोरैम्फेनिकॉल इंजेक्शन और विटामिन ए इंजेक्शन शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान उच्चायुक्त कार्तिगेयन ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सुवा में 100 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा, जो कि फिजी और व्यापक प्रशांत क्षेत्र के साथ हमारी विकास साझेदारी में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2021 में भारत ने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने में मदद के लिए अनुदान के रूप में फिजी को 1 लाख कोविड वैक्सीन की आपूर्ति की थी। इसके अलावा भारत की ओर से दिसंबर 2021 और अगस्त 2023 के बीच, द्विपक्षीय अनुदान कार्यक्रम के तहत फिजी में एचआईवी रोगियों के लिए जीवनरक्षक एंटी-रेट्रोवायरल दवाओं की तीन खेप भेजी गई थी।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More